Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद:हरियाणा की गौरवशाली संस्कृति और विकास यात्रा का उत्सव है हरियाणा दिवस : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और विकास यात्रा को समर्पित हरियाणा दिवस के अवसर पर आज एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर, फरीदाबाद में हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की।

इस दौरान कुरुक्षेत्र में आयोजित हीरक जयंती समारोह में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में हुए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से राष्ट्रपति के संबोधन और समारोह की गतिविधियों को देखा। कार्यक्रम में एनआईटी-03 स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने हरियाणवी गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके पश्चात सेक्टर-55 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने लोकगीत की प्रस्तुति दी, जबकि सराय ख्वाजा स्थित राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने शानदार लोक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि हरियाणा दिवस प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और विकास के सफर को याद करने का विशेष अवसर है। हरियाणा ने अपनी स्थापना के बाद से कृषि, खेल, शिक्षा, उद्योग और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रदेश की पहचान यहां की मेहनतकश जनता, समृद्ध परंपराओं और देश के विकास में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान से है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद शिखा, सीटीएम अंकित कुमार, डीआईपीआरओ मनोज कौशिक सहित अन्य कई अधिकारीगण व गणमान्य व्यक्तिगण मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: चंदावली फ्लाईओवर संघर्ष समिति ने फूंका विधायक नयनपाल रावत का पुतला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिव्यांगों के लिए हरियाणा में 5 एकड़ क्षेत्र में एक अस्पताल स्थापित करने की घोषणा की, शिलान्यास किया।।

Ajit Sinha

पर्यटन मंत्री आतिशी ने ‘इत्र और सुगंधी मेले’ का उद्घाटन किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x