Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

लूट, हत्या, डकैती के मामले में वांछित शातिर लूटेरा पुलिस मुठभेड़ पैर में गोली लगने से घायल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली क्षेत्र मे  वाहनों की चेकिंग के दौरान,  बाइक सवार लुटेरे और पुलिस टीम के बीच हुई मुठभेड़ मे गोली लगने से बदमाश घायल हो गया.  जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किया गया। बदमाश शातिर किस्म का लुटेरा है। जिस पर दिल्ली- एनसीआर में तीन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस से हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल,  नीली शर्ट में लंगड़ा के चल रहे आरोपित का नाम सोमिन पुत्र दिनू है, जो दादरी के मोहल्ला मेवातियान का रहने वाला है। 

एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि शातिर लुटेरे सोमिन को जारचा पुलिस की टीम ने मुठ यानी गांव की सलारपुर नहर के पास मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया है। वाहनों की चेकिंग के दौरान रोके जाने पर आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम के जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से सोमिन घायल हो गया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आरोपित के पास से 32 बोर का पिस्टल,कारतूस और मोटर साइकिल बरामद हुई है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।  प्रारंभिक जांच के अनुसार सोमिन शातिर किस्म का लुटेरा है। उसके विरुद्ध लूट,  हत्या,  डकैती और गैंगस्टर जैसे जघन्य अपराधों 32 से ज्यादा मुकदमे नोएडा एनसीआर क्षेत्र के थानों में दर्ज है।  पुलिस आरोपित सोमिन का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।

Related posts

कुख्यात गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग उर्फ वेंकट को एसटीएफ ने दिल्ली एयरपोर्ट से अरेस्ट, यह जॉर्जिया में रहकर अपना गैंग चला रहा था।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीती रात एक नाबालिग लड़के ने चाकू मारकर एक लड़के की सनसनीखेज हत्या कर दी, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

एटीएम  बंद कर गार्ड गया घर, सुबह देखते ही रह गया भौंचक; चोर उखड़ाकर ले गए मशीन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x