Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: नमकीन व्यापारी से दो करोड़ रूपए की फिरौती मांगने वाले आरोपित को क्राइम ब्रांच -30 की टीम ने धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गत 25 अक्टूबर को बेकरी (नमकीन-गज्जक) की दुकानदार व उसके परिजन को जान से मारने की धमकी भरे पत्र लिख कर दो करोड़ रूपए की फिरौती मांगने वाले आरोपित को क्राइम ब्रांच -30 के इंचार्ज सेठी मलिक की टीम ने आज अरेस्ट किया हैं। पकड़े गए आरोपित को क्राइम ब्रांच की टीम ने 30 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद अरेस्ट किया हैं। आरोपित अपना काउंटर शिकायत कर्ता के दुकान के सामने लगाता था। उसकी दुकान की बेमिसाल बिक्री को देख कर आरोपित के मन में लालच आ गया और उसने ये वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट आरोपित  का नाम कमल है। आरोपित  मूल रूप से गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क नियर सेक्टर- 105 तथा हाल में फरीदाबाद की दिल्ली पुलिस सोसायटी नवादा रोड भाकरी सेक्टर- 49 का रहने वाला है। आरोपित से पूछताछ में सामने आया की आरोपित बेकरी दुकानदार की दुकान के सामने फास्ट फूड की का काउंटर लगाता है। आरोपित ने दीपावली पर्व के समय दुकान पर हुई बिक्री के आते पैसे को देखकर 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। फिरौती के पैसे न देने पर दुकानदार व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

आरोपित ने एक धमकी से लिखा हुआ पत्र दुकान पर चिपका दिया जिसमें पैसे किस समय और कहां देने है ये बात 28 अक्टूबर को बताने के संबंध में लिखा था। पत्र के संबंध में दुकानदार ने थाना कोतवाली में सूचना दी, सूचना पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपित की तलाश शुरु कर दी। मामले की कार्रवाई क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 को मिली। जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपित  को फरीदाबाद के सेक्टर-49 से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने वारदात को पैसे के लालच में आकर अंजाम दिया था। आरोपित के जीजा की दुकानदार के साथ जानकारी थी, जिसने आरोपित  का काउंटर बेकरी की दुकान के सामने लगवाया था। आरोपित  से वारदात में प्रयोग गाडी बलेनो बरामद की है। आरोपित  को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया ।  

Related posts

फरीदाबाद: दो दिन की बरसात से बदहाल हुई भाजपाईयों की स्वयंभू स्मार्ट सिटी : सुमित गौड़

Ajit Sinha

बंदियों व कैदियों को मानवीय दृष्टिकोण के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना जेल प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी : लोकायुक्त

Ajit Sinha

घर आने से मना करने पर दोस्त के पिता को गोली मारने के मामले में आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x