Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

एप के जरिए कार को अनलॉक कर चोरी करने वाले एक अंतर राज्यीय गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश- देखें वीडियो 

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर से कारें चुराकर सस्ते दाम पर कश्मीर और मेरठ में बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस गिरोह के सदस्यो को नोएडा के सेक्टर-62 स्थित सुमन बजाज एजेन्सी के सामने पीर कट से वाहन चोरों के गिरोह के छह शातिरों चोरों को गिरफ्तार किया है। एप के जरिए कार को अनलॉक कर ये गैंग नोएडा- एनसीआर से सौ से ज्यादा कार को चुरा कर ठिकाने लगा चुका है। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर दिल्ली-एनसीआर से चोरी की गई 13 कारे बरामद की गई हैं।

डीसीपी नोएडा राजेश एस ने बताया कि मुखबिर से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीम पिछ ले एक महीने से काम कर रही थी। यह गिरोह पिछले कुछ वर्षों से सक्रिय है। 100 से अधिक कार चुराकर कश्मीर व मेरठ में सप्लाई कर चुका है। 12 से अधिक केवल ब्रेजा कार कश्मीर में सप्लाई हुई हैं। चोरी के बाद कार का इंजन व चेसिस नंबर बदल कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर दो से चार लाख रुपये में कश्मीर में बेच देते हैं। मेरठ में भी बड़े स्तर पर गाड़ियों के बेचने की बात सामने आई है। 

डीसीपी नोएडा राजेश एस ने बताया कि कार चोरी करने के लिए एक विशेष साफ्टवेयर का इस्ते माल करते हैं। रेकी करने के बाद कार को पहले ब्लूटूथ से कनेक्ट करते हैं। उसके बाद एप के जरिए कार को अनलॉक कर पांच से 10 मिनट में ही चोरी कर लेते हैं। पकड़ा गया आरोपित मनोज नेहरा और अफजाल कार चोरी में माहिर हैं। जबकि चोरी के वाहनों को खरीदने वाले दो आरोपित  आदिल व अयूब फरार है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। वही इन सब पर करीब एक-एक दर्जन मुकद्दमे दर्ज है।

Related posts

पिस्तौल की नोंक पर स्कूटर सवार शख्स से 10 लाख रुपए लूटने के मामले में दो लूटेरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज दिल्ली पुलिस अकादमी, झरोदा कलां का किया दौरा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस के 3 इंस्पेक्टर, 2 सब इंस्पेक्टर व 3 हेड कांस्टेबल हुए सेवानिवृत।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!