Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पति -पत्नी के बीच हुए झगड़े में तीन साल की मासूम बच्ची की मौत, बच्ची की मां की हालत गंभीर, आरोपित पति की तलाश।

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में रविवार को पति -पत्नी के बीच हुए झगड़े में पिता ने अपनी ही तीन साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी। जबकि बच्ची की मां इस झगड़े में गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती  कराया गया है। पुलिस घटना के बाद से फरार आरोपित पिता की तलाश शुरू कर दी  है। 

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मूलरूप से बुलंदशहर निवासी अमित यहां अपनी पत्नी रेनू और तीन साल की बेटी प्रज्ञा के साथ थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में किराए  के मकान में रहता है। वह शराब पीने का आदि है। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा अक्सर होता रहता था। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी बच्ची की हत्या कर दी है और पत्नी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। 

रणविजय सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में तीन साल की बच्ची प्रज्ञा मृत अवस्था मिली। जबकि उसकी मां रेनू गंभीर रूप से जख्मी अवस्था में फर्श पर तड़प रही थी। पुलिस ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद से ही आरोपित  अमित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बच्ची के शव को सिविल अस्पताल के शव गृह भेजकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related posts

फरीदाबाद :रेप की शिकार लड़की को केस वापिस लेने, ना लेने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

गैर -इरादतन हत्या के सनसनीखेज मामले में वांछित एक फरार अपराधी पकड़ा गया।

Ajit Sinha

ग्रेटर नोएडा के पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी में छात्र ने 20वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!