Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

लड़की के प्रेमी व उसके दो दोस्तों ने रेड लाइन ओयो होटल में खदेड़ कर सचिन की चाकू मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी,1 आरोपित पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:बीती रात थाना सराय क्षेत्र रेड लायन होटल में एक लड़की को लेकर हुए विवाद में 3 लड़कों ने एक युवक की चाकू मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी। मरने वाले युवक का नाम सचिन है। थाना सराय की टीम ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर जिले के नागरिक अस्पताल, फरीदाबाद  के शवगृह में रखवा दिया जिस का आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में थाना सराय, सेक्टर -37 , फरीदाबाद में हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर, इस केस की आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी डीएलएफ क्राइम ब्रांच , फरीदाबाद को सौंप दी गई, डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, जिसका नाम सन्नी निवासी बड़ौली पलवल, हॉल संतोष नगर , फरीदाबाद है।
 
एसीपी क्राइम -2, वरुण कुमार दहिया,ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच  डीएलएफ, फरीदाबाद  की टीम ने घटनाक्रम के संबंध में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित  सन्नी निवासी  बडोली, पलवल हाल संतोष नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार कर  लिया है तथा वारदात में प्रयोग चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। मृतक सचिन का बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है।प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि किसी महिला को लेकर आरोपितों ने पीड़ित के साथ झगड़ा कर चाकू से हमला किया था। विस्तृत पूछताछ व तथ्यों की जानकारी के लिए आरोपित को शनिवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। अन्य आरोपितों की तलाश के लिए टीम  दबिश दे रही है।  

Related posts

बैंक्वेट हॉल के अंदर हर्ष फायरिंग की घटना हुई तो बैंक्वेट हॉल के मालिकों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Ajit Sinha

फरीदाबाद :केएमपी उद्योगमंत्री विपुल गोयल ने आज एक्सप्रेसवे के 77 किसानों को 26 करोड़ 10 लाख के चेक वितरित किए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सिंगल यूज प्लास्टिक को जीवन शैली से बाहर करें छात्रः कुलपति प्रो. तोमर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x