Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने 5 आईएएस एवं 15 एचसीएस अधिकारियों के तबादले एंव नियुक्ति आदेश जरिए किए है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा ने तत्काल प्रभाव से 5 आईएएस और 15 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।आईएएस अधिकारी विजय कुमार सिद्धप्पा भाविकट्टी, को राज्यपाल का सचिव, श्रम आयुक्त तथा श्रम विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।अनीश यादव, जो वर्तमान में विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक तथा विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे, को हैफेड तथा हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉरपोरेशन, गनौर के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।विक्रम को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम का प्रबंध निदेशक तथा ऊर्जा विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है।

वे हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड, नई दिल्ली के प्रबंध निदेशक भी रहेंगे।सचिन गुप्ता, जो वर्तमान में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त सचिव तथा एचएसएमआईटीसी के प्रबंध निदेशक तथा रोहतक के उपायुक्त हैं,  को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, रोहतक के प्रशासक तथा शहरी सम्पदा, रोहतक अतिरिक्त निदेशक का कार्यभार भी सौंपा गया है।एचसीएस अधिकारियों में अमित कुमार-1 को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पुन्हाना लगाया गया है। वीरेंद्र चौधरी को श्री शम्भू के स्थान पर जिला परिषद कुरुक्षेत्र तथा डीआरडीए कुरुक्षेत्र का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।मनीष कुमार लोहान, जो वर्तमान में नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, को खान एवं भूविज्ञान विभाग तथा सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक का कार्यभार भी सौंपा गया है।सुरेंद्र सिंह-2 को मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां, सोनीपत में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।वेद प्रकाश को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) डबवाली; भूपेंद्र सिंह को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पलवल तथा अश्वीर सिंह को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बरवाला लगाया गया है।संजीव कुमार को मनोज कुमार-1 के स्थान पर उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बावल नियुक्त किया गया है।इसी प्रकार, एचसीएस अधिकारी सुश्री अनमोल को सहकारी चीनी मिल, सोनीपत का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।सुश्री ज्योति नागपाल को सिटी मजिस्ट्रेट गुरुग्राम; सुश्री सपना यादव को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), हिपा गुरुग्राम; हनी बंसल को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) फरीदाबाद तथा अंकित कुमार-2 को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) गोहाना नियुक्त किया गया है।एचसीएस अधिकारी  शंभू तथा मनोज कुमार-1 के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। दोनों अधिकारी कार्यमुक्त होने के बाद मुख्य सचिव कार्यालय में अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।अजीत सिन्हा की रिपोर्ट हरियाणा ने तत्काल प्रभाव से एक आईएएस और 2 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।आईएएस अधिकारी डॉ. सुभिता ढाका को रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां नियुक्त किया गया है।वहीं, एचसीएस अधिकारी सुश्री चिनार को स्कूल शिक्षा विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।हरि राम को अप्रतिम सिंह के स्थान पर उपमंडल अधिकारी (नागरिक), हथीन नियुक्त किया गया है।अप्रतिम सिंह के नियुक्ति के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। वे अपना कार्यभार छोड़ने के बाद मुख्य सचिव कार्यालय में अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

Related posts

फरीदाबाद: सीपी ओ पी सिंह ने आज खोली 266 हिस्ट्रशीटरों की पर्नसल फाइलें, दो केस वाले आरोपित बनेगें हिस्ट्रीशीटर-पढ़ें

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध युवा कांग्रेस कल सोमवार को निकालेगी मशाल जुलुस।

Ajit Sinha

जिस बेटी को गर्भ में मार देना चाहता था पिता, उसने JEE में किया टॉप

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x