Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

जनधन योजना के नाम पर लोगों के बैंक खाते खुलवा कर साइबर ठगों को 10000 में बेचने वाले दो लोगों को पुलिस ने धर दबोचा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:आमजनों को धोखे में रख कर जनधन योजना के तहत बैंक खाता खुलवा कर, 10000 रुपए में साइबर ठगों के बेचने वाले सक्रिय गिरोह के दो सदस्यों को पीएस साइबर अपराध, गुरुग्राम की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम साहुन निवासी गांव किरण की, गुरुग्राम व अजहरुद्दीन उर्फ अजरू निवासी पुन्हाना, नूंह है। इनके कब्जे से पुलिस ने 5 बैंक खाता बुक , फर्जी रेंट एग्रीमेंट व बिजली बिल बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 14 जनवरी 2025 को एक व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि उनकी मुलाकात दो व्यक्तियों से हुई थी, जिन्होंने उसे बताया कि वे लोग जन धन योजना के तहत बैंक में खाता खोलते हैं जिसमें प्रत्येक महीने ₹7000 सरकार द्वारा दिए जाते हैं। इसके बाद उसने खुद का तथा अपनी पत्नी का बैंक खाता खुलवाया। बैंक खाता खुलवाने के बाद उन लोगों ने उससे  एटीएम कार्ड तथा बैंक खाते में रजिस्टर मोबाइल नंबर ले लिया और कहा कि सरकारी कार्यालय में जाकर जन धन योजना के तहत रजिस्टर करने के बाद उनको एटीएम कार्ड व मोबाइल  नंबर वापस मिल जाएगा। जब कई दिनों तक उनको बैंक एटीएम कार्ड तथा मोबाइल नंबर वापस नहीं दिए तो उन्होंने  बैंक में जाकर पता किया तो उनको ज्ञात हुआ कि उनके बैंक खाता से काफी रुपयों का लेनदेन हुआ है। उन व्यक्तियों ने फर्जी तरीके से जन धन बैंक खाता योजना के नाम पर खाता खुलवा कर उनके बैंक खातों में फ्रॉड ट्रांजैक्शन की है। इस शिकायत पर थाना साइबर पश्चिम, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।

उनका कहना है कि सहायक पुलिस आयुक्त , साइबर अपराध  प्रियांशु दीवान HPS, के नेतृत्व में निरीक्षक संदीप, प्रबंधक थाना साइबर पश्चिम, गुरुग्राम की पुलिस ने कार्रवाई  करते हुए उपरोक्त मुकदमा में दिनांक 15 जनवरी 2025 को 2 आरोपितों को सेक्टर-10, गुरुग्राम से काबू किया। काबू किए गए आरोपितों के नाम साहुन निवासी गांव किरण की, गुरुग्राम व अजहरुद्दीन उर्फ अजरू निवासी पुन्हाना, नूंह है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त दोनों आरोपित लोगों को जनधन योजना के तहत बैंक खाता खोलकर उसमें सरकार द्वारा रुपए डालने की कहकर बैंक खाता खुलवाते थे। बैंक खाता खुलवाने के लिए आरोपित फर्जी एग्रीमेंट व बिजली बिल तैयार करवाते थे। बैंक खाता खोलने के बाद बैंक खाता धारक से सरकारी कार्यालय में बैंक खाता रजिस्टर करने के नाम पर बैंक का एटीएम कार्ड व रजिस्टर मोबाइल नंबर ले लेते थे। उसके बाद उन बैंक खातों को 10 हजार रुपए में अपने एक अन्य साथी आरोपित को बेच देते थे। आगामी पूछताछ व बरामदगी के लिए आरोपित  साहुन को अदालत से एक दिन के पुलिस  रिमांड पर लिया गया है। मुकदमा में आगामी कार्रवाई की जा रही है। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

रिटेल मैनेजर और उसके भाई पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला

Ajit Sinha

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से घायल दो बदमाशों समेत, 4 पकड़े गए।

Ajit Sinha

हथियारों के बल पर 4 लोगों ने 55 साल की दलित महिला से किया गैंगरेप, महिला की हालत गंभीर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x