Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

प्रोग्राम में पिस्टल से हवाई फायर करने के सनसनीखेज मामले में दो आरोपित पकड़े गए, एक पिस्टल व एक गाड़ी बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गांव मकडोला,गुरुग्राम में आयोजित एक प्रोग्राम में फायरिंग करने के सनसनीखेज मामले में दो आरोपितों को थाना राजेंद्रा पार्क की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के कब्ज़ा से पुलिस ने एक पिस्टल व गाड़ी बरामद की है। ये सनसनीखेज वारदात गत 13 -14 जनवरी 2025 की रात की है। इस संबंध में दिनांक 14 जनवरी 2025 को एक मुकदमा थाना राजेंद्रा पार्क , गुरुग्राम में दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम  नितिन और सन्नी निवासी गांव बाढसा, जिला झज्जर, हरियाणा है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 14 जनवरी 2025 को पुलिस चौकी बुढेड़ा, गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने एक लिखित शिकायत दिनांक 13/14. 01.2025 की रात को गांव मकडोला, गुरुग्राम में इनके घर पर प्रोग्राम में शामिल हुए व्यक्ति द्वारा नशे की हालत में हथियार से 5- 6 राउंड हवा में फायर करने के बाद अपनी गाड़ी में चले जाने के संबंध में दी। इस शिकायत पर थाना राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

उनका कहना है कि प्रबंधक थाना राजेंद्रा पार्क,गुरुग्राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक किरण पाल ने कार्रवाई  करते हुए उपरोक्त मुकदमा  में 2 आरोपितों को गत 15 जनवरी 2025 को काबू किया। काबू किए गए आरोपितों  के नाम  नितिन और सन्नी निवासी गांव बाढसा, जिला झज्जर, हरियाणा है। पुलिस द्वारा आरोपितों के कब्जा से उपरोक्त मुकदमा  की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई 1 पिस्टल तथा 1 गाड़ी बरामद की गई। पुलिस द्वारा मुकदमा  में  नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। मुकदमा  का अनुसंधान जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: सराय थाना क्षेत्र के एक होटल के बाहर टहलते समय एक व्यक्ति पर गोली चलाने के मामले में 4 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

एक्सप्रेस – वे के साथ में लगभग 1002 एकड़ भूमि पर ग्लोबल सिटी विकसित की जाएगी

Ajit Sinha

इलेक्ट्रीशियन लूटपाट करने के लिए,फ्लैट किराए पर लेने के बहाने बुजुर्ग के घर में घुसा, और कर दी बुजुर्ग की सुआ घोंप कर हत्या- अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x