Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-सेक्टर -17 ने आज मोस्ट वांटेड  अपराधी एंव 5000 रूपए के एक इनामी बदमाश को अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-सेक्टर -17 ने आज लोगों से लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने वाले मोस्ट वांटेड  अपराधी एंव 5000 रूपए के एक इनामी बदमाश को अरेस्ट किया हैं। इस आरोपित को थाना सेक्टर – 58 में दर्ज मुकदमा न. 904, दिनांक 23 नवम्बर -2020, जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा  420,467,468,471,201,120B  को दर्शाया गया हैं में अरेस्ट किया हैं। 

पुलिस की माने तो गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम दिनेश कुमार निवासी नारायण, दिल्ली  हैं, इस आरोपित  ने  अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2016 में एंटीक आइटम (नकली रायीश पोलर) को सस्ते दामों में दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ठग लिए थे। शिकायतकर्ता हरिपाल की इस शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा न.  904, बीते  23 नवम्बर 2016, भारतीय दंड सहिंता की धारा 420,467,468,471,201,120B IPC,  थाना सेक्टर 58 फरीदाबाद में दर्ज किया गया था।

पुलिस प्रवक्ता का कहना हैं कि गिरफ्तार आरोपित अपना नाम पता बदल कर पिछले चार सालों  से दिल्ली में अलग-अलग जगह पर रह रहा था। इस आरोपित को जल्द पकड़ने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने 5000 रूपए ईनाम घोषित किया हुआ था। जिसे आज एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अरेस्ट किया गया हैं  

Related posts

एशिया का सबसे बड़ा चौक होगा शहीद बाबा दीप सिंह जी चौक: बाबा अजीत सिंह

Ajit Sinha

साइबर थाना की टीम ने डेबिट कार्ड का क्लोन तैयार कर, ग्राहकों के बैंक के खातों से लाखों उड़ाने वाले गैंग का पर्दाफाश -देखें वीडियो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ऐतिहासिक पंखा मेले की बेहतरीन कवरेज करने पर “अथर्व न्यूज़” के मुख्य संपादक अजीत सिन्हा हुए सम्मानित।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!