Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:80 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली तिरंगा यात्रा, मंत्री राजेश नागर ने छात्रों को दी देशभक्ति की सीख


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: “देशभक्ति सिर्फ 15 अगस्त का नारा नहीं, ये हर दिन का कर्म है” – ये संदेश हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने बुधवार को तिगांव में दिया। वह रेडिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तिगांव द्वारा 80 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा को संबोधित कर रहे थे।स्कूल के कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने 80 फीट लंबे विशाल राष्ट्रीय ध्वज के साथ यात्रा निकाली। अनुशासन और जोश से भरपूर ये यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर मंत्री राजेश नागर के निवास तक पहुंची। रास्ते भर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा।मंत्री ने कहा कि तिरंगा देखकर ही हमारे अंदर गर्व और उत्साह की लहर दौड़ जाती है। यही भावना किसी भी राष्ट्र की असली ताकत है। उन्होंने छात्रों से कहा कि हर काम करने से पहले ये जरूर सोचें कि इससे देश को क्या फायदा होगा। अगर हम हर कार्य देशहित में करेंगे तो भारत 2047 तक दुनिया का सिरमौर बन जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा। नागर ने स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को बचपन से ही तिरंगे और देशभक्ति से जोड़ना भविष्य के भारत की नींव रखना है। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या अर्चना कात्यान सहित अध्यापिकाएं ममता, तानिया, अनिता नागर, नीतू मेंहदीरत्ता और मुस्कान अग्रवाल भी छात्रों के साथ मौजूद रहीं।

Related posts

फरीदाबाद: IZYF24 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की ट्रॉफी के साथ डीएवी सेंटेनरी कॉलेज ने जीते 14 पुरस्कार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जम्मू-कश्मीर में होगा कौशल का विस्तार-नेहरू

Ajit Sinha

हिसार: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के हेड ऑफिस में आज पूरे -पूरे के 29 कर्मचारियों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x