Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

राहुल गांधी बोले:दिल्ली में छात्रों पर हुई बर्बरता पर अमित शाह की चुप्पी ही उनका कबूलनामा- वीडियो देखें


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में छात्रों पर हुई बर्बरता को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग तेज करते हुए बुधवार को कहा कि जब किसी आदमी में सच बोलने की हिम्मत नहीं होती, तो उसकी चुप्पी बोलती है। उन्होंने कहा कि अमित शाह की चुप्पी ही उनका कबूलनामा है। संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह में संसद में आने की हिम्मत ही नहीं है, इसलिए वे पिछले 20 दिनों से सदन से गायब हैं।वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने जोर देकर कहा कि देश को गृह मंत्री का भाषण नहीं, बल्कि इन सवालों के जवाब चाहिए कि दिल्ली में छात्रों पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई का आदेश किसने दिया था।

उन्होंने पूछा कि छात्रों पर गोलियां किसने चलवाईं और कील लगी लाठियों के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया? उन्होंने स्पष्ट कहा कि छात्रों पर बर्बर कार्रवाई का आदेश सीधे गृह मंत्रालय से आया था। गृह मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। संसद में गृह मंत्री की लगातार अनुपस्थिति पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह की छवि का गुब्बारा फट चुका और उसमें से हवा निकल चुकी है। अब इसमें जबरन हवा भरने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री पिछले 20 दिनों से सदन से गायब हैं और अपने चैंबर में बैठे रहते हैं। उनके काफिले में करीब 30 गाड़ियां चलती हैं और घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहता है, ताकि कोई छात्र वहां तक न पहुंच सके। मीडिया की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि जब अमित शाह बोलते हैं, तो मीडिया चुपचाप खड़ा रहता है और उन्हें टोकता तक नहीं है। उन्होंने कहा कि जब देश के छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से नहीं डर रहे हैं, तो मीडिया को भी उनसे डरना बंद करना चाहिए।झारखंड को लेकर एक प्रश्न के उत्तर में राहुल गांधी ने दोहराया कि वे इस मुद्दे पर बिल्कुल चुप नहीं हैं और खुलकर बोल रहे हैं; उन्होंने पहले भी साफ किया है कि वे छात्रों के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा को उचित नहीं मानते हैं।वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार ने छात्रों पर लाठी, पैलेट गन और एके-47 चलवाई तो क्या इसके लिए वह जवाबदेह नहीं है? उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या मीडिया की तरह विपक्ष भी चुप बैठ जाए। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी पर बोलते हुए प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि जब चुनाव से पहले भाजपा को राजनीति करनी थी, तब श्रीराम मंदिर पूरे देश का विषय था। चढ़ावा चोरी के बाद जब सवाल पूछे जा रहे हैं, तो मोदी सरकार इसे प्रदेश का विषय बताकर कह रही है कि वह जवाब नहीं देगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश के करोड़ों श्रीराम भक्तों ने अपनी आस्था से चढ़ावा दिया है, यह प्रदेश का नहीं पूरे देश का विषय है।

Related posts

वीडियो: एक ट्वीट करने पर पीएमओ में बैठे गोडसे के भक्तों ने इतने संगीन दो FIR मुझ पर दर्ज करवा दिए- जिग्नेश मेवाणी।

Ajit Sinha

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से नए लोकसभा भवन में अभिभाषण के लिए हुई रवाना-शुरू हुई अभिभाषण -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

जम्मू -कश्मीर : कुलगाम एनकाउंटर : शहीदडीएसपी ठाकुर की अंतिम विदाई आज, जैश के दो आतंकी ढेर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x