Athrav – Online News Portal
Uncategorized हरियाणा

पेयजल आपूर्ति योजना की परियोजना हेतु 157 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया

 संवाददाता, चण्डीगढ़: हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति के विस्तार के लिए राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने हरियाणा सरकार को जिला पलवल और फरीदाबाद के 84 गांवों में पेयजल आपूर्ति योजना के विस्तार की परियोजना के क्रियान्वयन हेतु 157 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य रेनीवैल्स और गहरे नलकूपों का निर्माण करके यमुना फ्लड से पृथला, पलवल और बल्लभगढ़ खण्डों के चयनित गांवों में पेयजल उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान योजना के तहत रेनीवैल्स का निर्माण करके प्रभावित गांवों की जलापूर्ति बढ़ाई जाएगी। इस परियोजना से लगभग 3,06,814 व्यक्ति लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि यह ऋण ग्रामीण अवसंरचना विकास कोष (आरआईडीएफ) की 22वीं किस्त के तहत स्वीकृत किया गया है। इस स्वीकृति के साथ आरआईडीएफ के तहत नाबार्ड द्वारा हरियाणा सरकार को दी गई आरआईडीएफ सहायता इसके वर्ष 1995-96 में गठन से लेकर अब यह 5794 करोड़ रुपये पहुंच गई है। अब तक आर.आई.डी.एफ. के अंतर्गत जिन क्षेत्रों में ऋण स्वीकृत किए गए हैं, उनके अंतर्गत सिंचाई, ग्रामीण सडक़ें, पुल, पेयजल वितरण, आंगनवाड़ी, बालिकाओं के लिए स्कूलों में शौचालय ब्लॉक, वेट्नरी औषधालय एवं अस्पताल, सौर ऊर्जा संयंत्र आदि प्रमुख हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सुभाष बराला निर्विरोध निर्वाचित हुए राज्यसभा सांसद, भाजपा में उत्साह का माहौल

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस का हिंसक संपत्ति अपराधियों के खिलाफ महीने भर चला अभियान सफलतापूर्वक पूरा, 230 किए हिस्ट्रीशीट

Ajit Sinha

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने स्वयं बैडमिंटन खेल कर खिलाड़ियों में भरा जोश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x