Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में 3 आरोपित पकड़े गए

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: दिनांक 4 अक्टूबर को थाना आदर्श नगर, बल्लभगढ़ के अंतर्गत लक्ष्मण नामक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने 3 आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपित का नाम प्रशांत,नमन और आकाश है,तीनों ऊंचा गांव, बल्लभगढ़ के रहने वाले हैं।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार अमित निवासी गांव साहूपुरा ने थाना आदर्श नगर में दी अपनी शिकायत में बताया कि गत 4 अक्टूबर 2026 को उसके भाई महेश के पास चाचा लक्ष्मण का फोन आया कि सेक्टर-62/64 चौक पर रेहड़ी लगाने वाले 2 व्यक्ति व उनके कुछ साथी उसके साथ मारपीट कर रहे है। जब शिकायत कर्ता व उसका भाई मौके पर पहुंचे तो 10/12 लोग चाकू व रॉड से उसके चाचा पर हमला कर रहे थे। जब उन्होंने बीच बचाव की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर दिया। हमले में आई चोंटो के कारण शिकायतकर्ता के चाचा लक्ष्मण की मृत्यु हो गई। जिस संबंध में थाना आदर्श नगर, फरीदाबाद में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रिंकू निवासी ऊंचा गांव की चाट की रेहड़ी है, जहां पर लक्ष्मण के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। जिस पर रिंकू ने अपने भाई व दोस्तों को बुला लिया। जिन्होंने लक्ष्मण (45) व अन्य पर चाकू व लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें लक्ष्मण की मृत्यु हो गई, महेश को चोट आई है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपितों को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 ने सोनू व अंकित पर कातिलाना हमले करने के मामले में तीन लोगों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने पीएचक्यू में पिपिंग समारोह का आयोजन: 145 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर मानद रैंक से सम्मानित किया गया। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:हड़ताल कर वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x