Athrav – Online News Portal
हरियाणा

पंचकूला : पुलिस महानिदेशक बलजीत सिंह संधू ने 9 इंस्पेक्टरों से 31 पुलिस कर्मियों के किए तबादले, तबादले की लिस्ट पढ़े।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

पंचकूला  : शुक्रवार के दिन  पुलिस महानिदेशक बलजीत सिंह संधू ने 9 इंस्पेक्टरों सहित 31 पुलिस कर्मियों के तबादले किए हैं,तबादले का यह सिलसिला आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अभी जारी रहेगा। इससे पहले भी तबादले की कई लिस्ट पुलिस मुख्यालय, पंचकूला के द्वारा जारी किए जा चुके हैं। आप इस तबादले की लिस्ट को स्वंय पढ़ सकते हैं।

जारी लिस्ट के अनुसार निरीक्षक सुनील को हिसार से बदल कर भिवानी, निरीक्षक योगिंदर को पंचकूला से हटा कर फरीदाबाद, निरीक्षक मुकेश कुमार को गुरुग्राम से बदल कर पंचकूला, निरीक्षक  विकास कौशिक को गुरुग्राम से बदल कर फरीदाबाद, निरीक्षक महेंद्र को फरीदाबाद से बदल कर पलवल, निरीक्षक नवीन कुमार को फरीदाबाद से बदल कर गुरुग्राम, निरीक्षक बिजेंद्र को सोनीपत से बदल कर गुरुग्राम, निरीक्षक बिजेंद्र को फरीदाबाद से हटा कर सिरसा, निरीक्षक  जितेंद्र को एससीबी से हटा कर नूह , उप निरीक्षक सोमबीर को भिवानी से बदल कर हांसी, उप निरीक्षक राजपाल को हिसार से बदल कर हांसी , उप निरीक्षक सुखबीर को सोनीपत से बदल  कर कुरूक्षेत्र , उप निरीक्षक चंद्रभान को गुरुग्राम से बदल कर कुरुक्षेत्र , उप निरीक्षक धर्मपाल  को कुरुक्षेत्र से बदल कर कैथल , उप निरीक्षक अजीत राय को करनाल से बदल कर अंबाला व उप निरीक्षक रानी देवी को भोंडसी से बदल कर मधुबन लगाए हैं , इसके अलावा 15 एएसआई  को भी बदले गए हैं जिनके नाम आप स्वंय खबर में प्रकाशित लिस्ट में पढ़ सकते हैं।



Related posts

नगर परिषद फतेहाबाद के डेटा एंट्री ऑपरेटर को ₹60,000 की रिश्वत लेते हुए राज्य सतर्कता ब्यूरो ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

हरियाणा में नशे के खिलाफ 15 दिवसीय राज्यव्यापी अभियान का सिरसा में सीडीएलयू से हुआ आगाज, फरीदाबाद में होगा सम्पन्न।

Ajit Sinha

डीएसपी सुरेंद्र सिंह की हत्या करने वाले दूसरे मुख्य आरोपित व डंपर चालक अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x