Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :सीएम मनोहर लाल शंखनाद रैली में स्विमर्स के लिए 50 मीटर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल के निर्माण ऐलान करेंगे,विपुल ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : शंखनाद रैली से पहले उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने स्विमिंग खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान किया है और फरीदाबाद में स्विमिंग एसोसिएशन और खिलाड़ियों की अभिभावकों से बैठक के बाद विपुल गोयल ने घोषणा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल शंखनाद रैली में फरीदाबाद में स्विमर्स के लिए 50 मीटर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल के निर्माण का भी ऐलान करेंगे।
फरीदाबाद सेक्टर -16 स्थित पंजाबी भवन में खिलाड़ियों और अभिभावकों के साथ बैठक के बाद विपुल गोयल ने बताया कि  खिलाड़ियों की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को शंखनाद रैली में होने वाली घोषणाओं में नए स्विमिंग पूल की भी घोषणा करेंगे, उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सभी खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है और पिछले 4 साल में फरीदाबाद में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बीजेपी सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही फरीदाबाद के खिलाड़ी पानी से सोने के पदक जीतने का काम करेंगे और स्विमिंग में फरीदाबाद और हरियाणा के साथ देश का भी नाम रोशन करेंगे।



हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन , खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों ने भी फरीदाबाद में अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग पूल बनाने के लिए उद्योग मंत्री विपुल गोयल का आभार व्यक्त किया । हरियाणा  स्विमिंग एसोसिएशन  के वाइस प्रेसिडेंट  नवीन गोयल ने कहा कि सुविधाएं बढ़ेगी तो निश्चित तौर पर फरीदाबाद और हरियाणा से देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ी पैदा होंगे। इस मौके पर नए स्विमिंग पुल के निर्माण के एलान के साथ विपुल गोयल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश महासचिव संदीप जोशी, नवीन गोयल, टेपर चंद शर्मा,आर एस गांधी और बलवान शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग की हिदायत की मजाक उड़ाने वाले दुकानों पर अब होगी सख्त कार्रवाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर अपने जन्मदिन पर जमकर और उछल कर खूब नाचे- देखें लाइव वीडियो में।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रेटर फरीदाबाद हमारे जिला फरीदाबाद को नई पहचान देगा-राजेश नागर    

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x