Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

नगर परिषद फतेहाबाद के डेटा एंट्री ऑपरेटर को ₹60,000 की रिश्वत लेते हुए राज्य सतर्कता ब्यूरो ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उपकेन्द्र सिरसा ने आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए नगर परिषद फतेहाबाद में कार्यरत डेटा एंट्री ऑपरेटर हिमांशु अरोड़ा को शिकायतकर्ता से 60,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो को प्राप्त शिकायत के अनुसार, आरोपी द्वारा लगभग 1.50 लाख रुपए के बकाया बिल के भुगतान के लिए 60 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी।शिकायत की पुष्टि के बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, सिरसा की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को निर्धारित राशि स्वीकार करते समय मौके पर ही पकड़ लिया। पूरी कार्रवाई साक्षियों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ की गई।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगे की जांच नियमानुसार जारी है।

Related posts

पहले फॉर्च्यूनर चोरी की, इसी फॉर्च्यूनर से एसबीआई बैंक के एटीएम मशीन उखाड़ ले गए, जिसमें साढ़े 8 लाख रुपए थे , 3 धरे गए-वीडियो देखे।

Ajit Sinha

विवाह समारोह में रंग में पड़ा भंग, हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को लगी गोली, घायल को अस्पताल में कराया गया।

Ajit Sinha

ठेके बंद करवाने के लिए ग्राम सभा 15 मार्च तक ज्यादा से ज्यादा प्रस्ताव भेजे – दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x