Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

डीएसपी सुरेंद्र सिंह की हत्या करने वाले दूसरे मुख्य आरोपित व डंपर चालक अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने नूंह में डीएसपी सुरेंद्र सिंह हत्याकांड के संबंध में कहा कि इस मामले में एक व्यक्ति को कल अरेस्ट  कर लिया गया है और दूसरे व्यक्ति को भी पुलिस ने घेरा हुआ है, जिसे अब अरेस्ट कर लिया गया हैं। अरेस्ट आरोपित का नाम मित्तर पुत्र इशाक हैं, और इसे गणगौर , भरतपुर, राजस्थान  से अरेस्ट किया गया हैं। ये डीएसपी सुरेंद्र हत्या कांड का मुख्य आरोपित हैं,

और यही वह आरोपित डम्पर चालक जिसने डीएसपी सुरेंद्र सिंह को कुचल कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। विज ने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है और घर-घर जाकर जांच भी की जा रही हैं। इस कार्य के लिए तीन कंपनियां लगाई गई है।  विज आज यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे । नूंह में हुई घटना के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पुलिस ऑपरेशन क्लीन चला रही है

उसके बाद इस प्रकार की हरकत करने की कोई जुर्रत नहीं कर सकेगा। हरियाणा और पंजाब में बढ़ रहे गैंगस्टरों के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि हरियाणा में गैंगस्टर की कोई बडे स्तर की गतिविधि नजर नहीं आई है। पुलिस पूरी तरह से चौकस है और सभी तरह से निगरानी रखी हुई है तथा हम समय-समय पर चेकिंग भी करवाते हैं और इस प्रकार के तत्वों के खिलाफ कार्रवाई भी करते हैं ।

Related posts

मां ने बच्चे को बेचने से किया इनकार तो कर लिया अपहरण, सीसीटीवी फुटेज की सहायता से बच्चा मिला वापस, अरेस्ट

Ajit Sinha

एमएसएमई विभाग में कार्यरत तत्कालीन अतिरिक्त निदेशक पर लगा 10 हजार रुपए का जुर्माना

Ajit Sinha

ऑलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को छह करोड़ रुपये,एशियन खेलों के खिलाड़ी को 3 करोड़ मिलेंगें। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x