Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ब्यापरियों के खून चूसने वाले दोनों मंत्रियों को इस्तीफा दे देना चाहिए और नगर निगम को भंग कर देना चाहिए , भाटिया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: नगर निगम सदन  एवं दोनों मंत्रियों की मनाही के बावजूद ट्रेड  लाईसेंस शुल्क वसूली को लेकर व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने कड़ा विरोध दर्ज कराया  है। श्री भाटिया ने कहा कि निगम अधिकारी ना केवल समूचे सदन बल्कि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर एवं हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल के आदेशों की अवमानना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी जबरन ट्रेड लाईसेस वसूली की आड़ में अनुचित धंधा कर रहे हैं। वह दुकानदारों को ट्रेड  लाईसेंस का डर दिखाकर उनसे अवैध वसूली कर रहे हैं। कई दुकानदारोंं ने इस बात की शिकायत व्यापार मंडल से की है।
नाराजगी जताते हुए व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने कहा कि जब निगम अधिकारियों को दोनों मंत्री व सदन की परवाह नहीं है, तब सदन को भंग कर देना चाहिए और मंत्रियो को भी अपने पदों से इस्तीफे दे देने चाहिएं। श्री भाटिया ने कहा कि नगर निगम प्रशासन जबरन दुकानदारों पर ट्रेड लाईसेंस शुल्क थोंपना चाहता है। निगम एक्ट 1994 के तहत फरीदाबाद के व्यापारियों पर यह शुल्क कई सालों बाद लगाया जा रहा है, जोकि पूरे हरियाणा में कहीं भी लागू नहीं है।



 इसके विरोध में व्यापारियों ने व्यापार मंडल के नेतृत्व में मेयर सुमनबाला, सीनियर डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी, डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग सहित समूचे सदन एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व उद्योग मंत्री विपुल गोयल को ज्ञापन सौंपा था। मेयर व सभी पार्षदों ने जहां सदन में एकमत होकर ट्रेड लाईसेंस शुल्क वसूली को रद्द कर दिया था, वहीं दोनों मंत्रियों ने भी इस शुल्क की वसूली पर विरोध जताते हुए निगम प्रशासन को इसे समाप्त करने का निर्देश दिया था। लेकिन दुख की बात है कि इतना होने के बावजूद निगम अधिकारी इसे अपनी हठधर्मिता का सवाल बनाए हुए हैं। कई कर्मचारी ट्रेड लाईसेंस की आड़ में दुकानदारो से अवैध वसूली कर रहे हैं। वह इस मुद्दे को लेकर जल्द ही बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

Related posts

गुरुग्राम: फरीदाबाद के विधायक राजेश नागर व नरेंद्र गुप्ता ने आज पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित।

Ajit Sinha

ग्रीन फील्ड को भीषण गर्मी में और ज्यादा पानी मिले, यूआईसी के चैयरमेन संजय सूद ने एफएमडीए को लिखा पत्र,जेई की बहाली की गई।

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने आज तुरंत प्रभाव से पांच पुलिस इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किए हैं।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x