Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपित पकड़ा गया। गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद- थाना सेक्टर-58 पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए धमकी देकर दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने तथा घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोप में अभिषेक कुमार बैरवा निवासी शिवाला, पोस्ट बगलाई, जिला सवाई माधोपुर, राजस्थान, हाल निवासी मयूर विहार, दिल्ली को 17 सितंबर को गिरफ्तार किया है। जिसको अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि अभिषेक पिछले कई वर्षों से शिकायतकर्ता के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी देकर उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।पूछताछ में सामने आया कि आरोपित और महिला की मुलाकात एक राजस्थान के मेले के दौरान हुई थी, जहां दोनों ने आपस में फोन नंबर लिए और बातचीत शुरू हो गई। आरोपित ने महिला की फोटो/वीडियो बना ली और उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। इसी दौरान उसने महिला की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया।

Related posts

फरीदाबाद: ओल्ड नगर निगम ने आज क्राउन इंटीरियर मॉल की कई दुकानों सहित कई इकाइयों को किया सील।

Ajit Sinha

मौसी के लड़के की 14 लाख रुपए देकर रेकी करवाई,और गोली मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी-दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पानी के बूस्टर में ऑपरेटर के सिर में 5 गोलियां दागी गई थी, दो दोस्तों को क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने गिरफ्तार किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x