Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में तिगांव और फरीदाबाद की संगठनात्मक चुनाव कार्यशाला हुई संपन्न।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया तेज़ी से पूर्ण हो रही है. संगठन के चुनाव हेतु आज एक महत्त्वपूर्ण कार्यशाला जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में मिलन वाटिका, सेक्टर 11 में संपन्न हुई.



इस कार्यशाला में मुख्य रूप से जिले के चुनाव अधिकारी जी.एल शर्मा, सह अधिकारी वीरपाल दीक्षित व जगमोहन गोयल, जिले के महामंत्री सोहन पाल सिंह, तिगांव के विधायक राजेश  नागर, फरीदाबाद विधानसभा के विधायक नरेन्द्र गुप्ता व फरीदाबाद एवं तिगांव विधानसभा के मंडलों के अध्यक्ष व मंडल के चुनाव हेतु नियुक्त मंडल चुनाव अधिकारी, सहअधिकारी,प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे. बैठक में जिला चुनाव अधिकारी जी. एल शर्मा  ने आगामी शक्तिकेंद्र व बूथ समिति के चुनाव की प्रक्रिया के बारे में बारीकी से जानकारी मंडल अध्यक्ष और मंडल चुनाव अधिकारियों को दी । संगठन के चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा व 25 दिसंबर तक बूथ स्तर के संगठन का गठन होना निश्चित हुआ है ।

Related posts

फरीदाबाद :सीएम मनोहर ने बार एसोसिएशन के वकीलों के साथ किया छलावा,115 करोड़ से होगा क्रिकेट स्टेडियम का नवीकरण,सीएम,वीडियो सुनिए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एनआईटी डीसीपी आस्था मोदी ने सावित्री पॉलिटेक्निक में आयोजित दिवाली मेले का किया समापन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में अदानी गैस लिमिटेड के सीएनजी पंप पर 25 -30 बदमाशों ने बोला धावा, एक शख्स का सिर फोड़ा।  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!