Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने 36 ग्राम हेरोइन, 20 किलो डोडा पोस्त, 144 ग्राम अफीम जब्त, तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में फतेहाबाद, करनाल और सिरसा जिलों से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से क्रमशः 36 ग्राम 10 मिलिग्राम हेरोइन, 20 किलो डोडा पोस्त और 144 ग्राम अफीम जब्त की गई है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि गश्त के दौरान स्पेशल  स्टाफ की एक टीम को पुराने बस स्टैंड रतिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। टीम ने तुरंत उसे दबोच लिया और जब तलाशी ली तो उसके कब्जे से 36 ग्राम 10 मिलिग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान हिसार के पिरावाली के रहने वाले सिंदर सिंह उर्फ जंकी के रूप में हुई।
 


दूसरी घटना में, एंटी नारकोटिक सेल, करनाल की एक टीम ने गाँव औगंद एरिया में डेरा सोहन सिंह बांगु में नशा  तस्कर के बारे में सूचना मिलने पर छापेमारी के दौरान 20 किलो डोडा पोस्त रखने के आरोप में मंजीत उर्फ धन्ना को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि वह नषे की यह खेप मध्यप्रदेश के गुना रेलवे स्टेशन से एक अज्ञात व्यक्ति से लाया था। एक अन्य घटना में सिरसा पुलिस ने मंगला निवासी अशोक कुमार कब्जे से 144 ग्राम अफीम बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार किया।
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि नषा तस्करी में शामिल अन्य लोगों के नामों का पता लगाकर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जा सके। 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने सोमवार देर शाम को दो आईएएस एवं 39 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए है -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में हुई गर्भवती महिला की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा, पत्नी की चरित्र पर शक था- पति गिरफ्तार।

Ajit Sinha

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज भारत बायोटेक द्वारा निर्मित वैक्सीन के तीसरे व अंतिम चरण के परीक्षण का पहला इंजैक्शन लगवाया। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!