Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

एसएचओ 50,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट, खनन सामग्री से लदे ट्रकों को सढ़ौरा क्षेत्र से निकालने के लिए मांगी थी घूस

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: हरियाणा के यमुनानगर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज थाना साढौरा के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर धर्मपाल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों अरेस्ट किया है।

एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि सब इंस्पेक्टर धर्मपाल को मौके पर ही अरेस्ट कर लिया गया। शिकायत मिली थी कि खनन सामग्री से लदे ट्रकों को साढौरा क्षेत्र से निकालने के लिए एसएचओ द्वारा 2500 रुपये प्रति वाहन की रिश्वत मांगी जा रही है। एसएचओ द्वारा 2500 प्रति वाहन के हिसाब से 20 गाड़ियों के 50,000 की रिश्वत मांग की थी।

इस शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। इस टीम में इंस्पेक्टर चरण सिंह व महिला इंस्पेक्टर सीमा भी शामिल रहे। शिकायतकर्ता को 50 हजार रुपये व वाहनों की सूची के साथ थाने में अपने कमरे में बैठे एसएचओ धर्मपाल के पास भेजा गया। शिकायतकर्ता द्वारा एसआई धर्मपाल को रिश्वत की रकम व वाहनों की लिस्ट थमाते ही इशारा मिलने पर एसीबी की टीम ने धर्मपाल को रंगे हाथ काबू कर लिया।एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत एसीबी थाना पंचकूला में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

पर्दाफाश: विदेशियों को उनके ड्रग माफियाओं से संबंध होने की बात कहकर धमकाकर की जाती थी वसूली

Ajit Sinha

कमरे से बिना पूछे मोबाइल फोन उठाने पर युवक की सिर के आधे बाल काट व चौथी मंजिल से धक्का देकर हत्या, के 2 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

पुलिस आयुक्त राकेश आर्य ने 11 पुलिसकर्मियों को चुना “हीरो ऑफ द वीक”, प्रशंसा पत्र और नकद इनाम देकर किया प्रोत्साहित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x