Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नगर निगम प्रशासन ने सीलिंग ड्राइव के तहत आज  25 इकाईयों को सील किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नगर निगम फरीदाबाद द्वारा लगातार चलाई जा रही सीलिंग ड्राइव के तहत आज  25 इकाईयों को सील किया गया इसके अंतर्गत एनआईटी जोन-1 में 5 इकाईयों को सील किया जिन पर करीब  03.90 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है जिनमें से 3 इकाईयों ने 01.86 लाख रुपए प्रॉपर्टी टैक्स मौके पर ही जमा करा दिया है एनआईटी जोन-2 में 03 इकाईयों को सील किया जिन पर करीब  07.59 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। एनआईटी जोन -3 में 06 इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 05 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है जिनमें से 4 इकाइयों ने 03.88 लाख रुपए  प्रॉपर्टी टैक्स मौके पर ही जमा करा दिया है।

इसी तरह ओल्ड फरीदाबाद जोन-2 में 06 इकाईयों को सील किया गया जिन पर करीब 18 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है तथा बल्लभगढ़  जोन- 2 में 05 इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 3 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इसी तरह विज्ञापन शुल्क न देने के कारण 05 सिनेमा घर भी सील किए गए ।  निगमायुक्त ने यह दोहराया कि सील की गई इकाइयों की नीलामी करने की कार्रवाई तुरंत ही अमल में लाई जायेगी यदि इन बकायादारों ने  समय रहते अपने बकायाजात जमा नहीं कराये। अतः आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि उपरोक्त कठोर कारवाई से बचने के लिए  सभी अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरंत करें।इसके साथ-साथ आयुक्त नगर निगम ने सम्बंधित अधिकारियों को भी स्पष्ट किया कि सभी बकायेदारों से सम्पति कर 31.03.2022 तक वसूल किया जाए  या उनके विरूद्ध नगर निगम अधिनियम 1994 के तहत वसूली की कार्रवाई  नियमानुसार सुनिश्चित करे।

Related posts

अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर डीजीपी अजय सिंघल की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सूरजकुंड रोड पर देखिए किस तरीके से पीसीआर नंबर -25 को धक्का देकर ले जाती पुलिस कर्मी,क्या जनता की सुरक्षा -सेवा कंडम गाडी के भरोसे हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों पर: कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x