Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद के बाजार खोलने से मिलेगी हजारों व्यापरियों को बड़ी राहत: जगदीश भाटिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: व्यापार मंडल फरीदाबाद के  अध्यक्ष एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रधान जगदीश भाटिया ने बाजार खोलने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा  ,विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता एवं राजेश नागर सहित जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि उन्होंने राज्य सरकार से मांग की थी कि फरीदाबाद जिले के बाजारों को ऑड-ईवन और राईट-लेफट के आधार पर खोला जाना चाहिए। इससे बाजारों में भीड़ कम होगी और सोशल डिस्टेंस का भी पालन किया जा सकेगा। भाटिया ने कहा कि उनकी मांग पर सरकार ने यह आदेश जारी कर लाखों लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि इस निर्णय को लागू करवाने में फरीदाबाद के जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के अधिकारियों की भी मुख्य भूमिका है। भाटिया ने कहा कि कुछ दिन पहले सरकार के आदेश पर नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर सतबीर सिंह मान व वीरेंद्र चौधरी ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बाजार खोलने के संदर्भ में वार्ता की थी। इस वार्ता में उन्होंने प्रशासन को उपरोक्त सुझाव दिया था। प्रशासन ने व्यापार मंडल के सुझाव को सरकार के पास भेजा। व्यापार मंडल के प्रस्ताव को मानते हुए हरियाणा सरकार ने उपरोक्त निर्णय को लागू कर दिया है। भाटिया ने कहा कि लॉकडाऊन की वजह से छोटे दुकानदारों को खासी दिक्कत हो रही थी। रोजगार का संकट सबके सामने खड़ा था। दुकानों पर काम करने वाले मारे मारे फिर रहे थे। लेकिन सरकार ने अब यह निर्णय लेकर व्यापारी वर्ग को खासी राहत प्रदान की है। इसके लिए वह भाजपा एवं व्यापार मंडल फरीदाबाद की ओर से सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं।

Related posts

हरियाणा: एसटीएफ के इंस्पेक्टर सोनू मलिक पर फायरिंग करने वाला 2 लाख रूपए के इनामी बदमाश गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद:दोस्त को पहाड़ से धक्का देकर की थी हत्या, अपराध शाखा AVTS की टीम ने आरोपित को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने बेजुबान परिंदों को आजाद कर दिया खुले आकाश में

Ajit Sinha
error: Content is protected !!