Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: एसटीएफ के इंस्पेक्टर सोनू मलिक पर फायरिंग करने वाला 2 लाख रूपए के इनामी बदमाश गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने रोहतक जिले से दो लाख रूपए  के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया  है। उसके कब्जे से एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला पानीपत निवासी रोहित रूहल उर्फ बच्ची के रूप में हुई है।
 
आरोपी ने तकरीबन एक साल पहले गुरुग्राम में अपने साथियों के साथ मिलकर इंस्पेक्टर सोनू मलिक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी, जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोपी का नाम पानीपत रिफाइनरी मैनेजर के अपहरण मामले में भी सामने आया था, जिसमें आरोपी अभी तक फरार था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की सूचना देने पर दो लाख रूपए  के इनाम की घोषणा की थी। आरोपी को एसटीएफ हिसार की टीम ने थाना आईएमटी रोहतक इलाके से नाजायज हथियार सहित गिरफ्तार किया। मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

हरियाणा सरकार ने 2 आईएएस और 3 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

गंग नहर में डूबा 4 साल का मासूम, परिवार ने प्रशासन पर लागाये रेस्क्यू में देरी करने का संगीन आरोप।

Ajit Sinha

भीषण बेरोजगारी झेल रहा हरियाणवी युवा BJP सरकार की दोषपूर्ण नीतियों का शिकार हो रहा – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x