अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: थाना धौज क्षेत्र के गांव सिरोही में एक युवक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया था। मृतक के परिजनों ने युवक राजकुमार (19) की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा AVTS की टीम ने मृतक के दोस्त आरोपित मुफीद उर्फ़ मन्नू निवासी सहसोला पट्टी गाँव सिरोही, फरीदाबाद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसको 2 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार शिकायतकर्ता गौरेलाल निवासी गांव सिरोही ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 19 वर्षीय बेटा राजकुमार (मृतक) 4 अक्टूबर को शाम को मुफीद निवासी सिरोही के पास गया था। काफी समय तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन मुफीद के घर पहुंचे और राजकुमार के बारे में पूछताछ की। मुफीद ने बताया कि राजकुमार सेल्फी लेते समय सिरोही झील में गिर गया है। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई तथा झील में राजकुमार की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 5 अक्टूबर को शाम राजकुमार का शव सिरोही पहाड़ में पड़ा हुआ दिखाया दिया। परिजनों ने मृतक के मुंह व शरीर पर चोटों के निशान होने की बात बताते हुए मुफीद, उसके पिता जमशेद तथा अन्य व्यक्तियों पर राजकुमार को पहाड़ से नीचे धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर मामला दर्ज कर एवीटीएस सिकरौना की टीम द्वारा जांच आरंभ की गई। जांच के दौरान 6 अक्टूबर को मुफीद निवासी सिरोही को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि 4 अक्टूबर को मुफीद ने राजकुमार को फोन कर बुलाया था। जिसके बाद राजकुमार उसके साथ चला गया। दोनों रील बनाने के लिए सिरोही झील के पास पहुंचे और वहां रील बनाते समय मुफीद से राज कुमार को फोन गिर कर टूट गया। जिस पर इनकी कहासुनी और हाथापाई हुई। इसी दौरान मुफीद ने राज कुमार को धक्का दिया, जिससे राजकुमार पहाड़ से नीचे गिर गया और मुफीद वहां से फरार हो गया था। राजकुमार के परिवार वालों के पूछने पर उसने गुमराह करते हुए बताया था कि राजकुमार झील में डूब गया है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

