Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

कोरोना संक्रमित के बढ़ते केसों से बिल्कुल घबराएं नहीं, बल्कि हिम्मत और हौसलों के साथ लड़े, 50 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: शहर भर में कोरोना संक्रमित के बढ़ते मरीजों से घबराने की बिल्कुल जरुरत नहीं, बल्कि इस कोरोना को हिम्मत और  हौसलों के साथ लड़ते हुए कोसों दूर भागना हैं,आपकों बताना चाहता हूँ कि मीडिया में ज्यादात्तर कोरोना संक्रमित के बढ़ते केसों को ही बड़े अक्षरों में प्रकाशित किया जाता  हैं जो लोग मरीज ठीक हो रहे हैं उन्हें बड़े अक्षरों में इस्तेमाल नहीं किया जाता हैं। इस लिए कोरोना संक्रमित केसों के प्रति लोगों में घबराहट हैं जिससे आमजनों को अब घबराने की बिल्कुल जरुरत नहीं हैं। आज जो जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमित केसों के आंकड़े पेश किए हैं। उनमें कोरोना संक्रमित के कुल 163 केस हैं इनमें से 86 लोग ठीक हो चुके हैं यानी की 50 प्रतिशत से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।  

उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 8066 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 2032 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 6028 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 7903 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 7678 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 6801 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 714 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 163 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 65 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा छह पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 86 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक छह मरीजों की मौत हो चुकी है।

Related posts

शांति देवी की अंतिम संस्कार में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल, विधायक नरेंद्र गुप्ता, सीमा त्रिखा सहित हुए सैकड़ों लोग शामिल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में आयोजित फिल्म महोत्सव में 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन होगा

Ajit Sinha

कांग्रेस के पास अतीत में किए घोटाले और कलंकित नेतृत्व है : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!