Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुमति नहीं होने पर 51अस्पतालों और क्लीनिक को नोटिस

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मेडीकल कचरा निस्तारण की सुविधा नहीं होने पर 51 अस्पतालों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अंदर इन संस्थानों को प्रमाण पत्र लेना होगा। अस्पतालों से निकलने वाले कचरे का निस्तारण कहां हो रहा है इस की जानकारी नहीं है। इसमें दो बड़े अस्पताल भी शामिल हैं।

शहर में 51 ऐसे अस्पताल हैं, जिनके पास बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की अनुमति नहीं है। जबकि बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए सभी अस्पतालों, क्लीनिकों और अन्य मेडिकल संस्थाओं को उत्तरप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राधिकार निर्गत किया जाता है, प्राधिकार प्राप्त करना सभी अस्पतालों के लिए अनिवार्य है।   उत्तरप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि कार्यालय अभिलेखों फील्ड रिपोर्ट के अनुसार जिन अस्पतालो, क्लीनिकों और मेडिकल संस्थानों के पास बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए प्राधिकार नही है वो तत्काल उत्तरप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राधिकार प्राप्त करे इसके लिए नोटिस जारी किया गया है। 

 प्रवीण कुमार ने बताया कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी को भी इसकी एक प्रतिलिपि दे दी गई  है कि स्वस्थ्य विभाग अपने स्तर पर भी जांच कर ले, अगर अस्पताल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए अनुमति नही लेंगे तो कार्रवाई की जाएगी, कई अस्पतालों ने नोटिस के बाद अपने आवेदन पत्र दिखाया है जिसकी जांच की जा रही है, इसके साथ ही आज प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने शहर के तीन बड़े होटलों को भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों पर खड़ा न उतरने को लेकर नोटिस जारी किया गया है जिसमे सेक्टर- 55 स्थित  रेडिशन होटल, सेक्टर -27 स्तिथ होटल फॉर्च्यून और सेक्टर- 18 स्तिथ होटल मोजैक है।

Related posts

ब्रांडेड कंपनी की नकली वीट हेयर रिमूवल क्रीम बनाने वाली एक कंपनी का भंडाफोड़, 4000 भरे, 20000 खाली टूयब मिले 3 लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha

स्कूल से बच्चे को लेकर घर लौट रहे स्कॉर्पियो सवार पिता को बच्चों के साथ दिन दहाड़े किडनैप करने की कोशिश से मचा हड़कंप

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्वर्गीय खड़क सिंह बोहरे जी की याद में गांव डींग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x