Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

माफियाओं की चल-अचल संपत्ति जब्त करने क्रम में, रणदीप भाटी गिरोह के दो बदमाशों के सवा दो करोड़ के 16 वाहन जब्त।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
जिला प्रशासन ने धारा 14 के तहत कार्रवाई  करते हुए  रणदीप भाटी गिरोह के दो बदमाशों सुंदर और हरेंद्र के नाम पर पंजीकृत करीब 2.26 करोड़ रुपये के 16 वाहनों को जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि प्रदेश में गैंगस्टर और माफिया पर अंकुश लगाने के लिए उनकी चल और अचल संपत्ति को कुर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है।

प्रदेश सरकार ने माफियाओं के खिलाफ आर्थिक व सामाजिक अभियान चलाया है। एक तरफ जहां धारा 14 के तहत माफियाओं की चल-अचल संपत्ति जब्त की जा रही है, वहीं उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी कम की जा रही है। ग्रेटर नोएडा के एडीशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि इसी कडी में कार्रवाई करते हुए, जारचा पुलिस ने सुंदर, निवासी ग्राम डाबरा के नाम पंजीकृत 5 वाहन जब्त किए हैं। इनकी कीमत 37.90 लाख रुपये है। वहीं, योगेश डाबरा के सगे साले हरेंद्र, निवासी ग्राम गोठरा थाना खेकड़ा जनपद बागपत के नाम पर पंजीकृत 11 वाहन जब्त किए हैं। इनकी कीमत करीब एक करोड़ 89 लाख रुपये है। योगेश और सुंदर सगे भाई हैं। विशाल पांडे ने बताया कि प्रदेश सरकार की सख्ती के बाद से पिछले कुछ समय में सुंदर भाटी, रणदीप भाटी व अनिल दुजाना गिरोह की करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई है। तीनों गिरोह के बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। सुंदर भाटी गिरोह को संरक्षण देने वाले सिपाही के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उसको बर्खास्त किया जा चुका है। विशाल पांडे ने कहा कि अपराध के रास्ते पैसे कमाने वाले अन्य लोगों की चल-अचल संपत्ति जिला प्रशासन जब्त करेगा।

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग:कांग्रेस ने युवा कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने की निंदा की, एकजुटता व्यक्त की।

Ajit Sinha

तेजधार चाकू से पति-पत्नी पर कातिलाना हमला कर, पत्नी का कत्ल करने के आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

पुलिस के साथ मुठभेड़ में गौकशी करने वाले गैंग के दो बदमाश घायल और दो बदमाशों को पुलिस ने कांबिंग के बाद किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x