Athrav – Online News Portal
नोएडा

फर्रुखाबाद से गुड़गांव जा रही डबल डेकर वोल्वो बस यमुना एक्सप्रेस -वे पर टायर  फटने के  कारण पलटी,15 लोग हुए घायल-देखें वीडियो   

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस -वे पर दनकौर थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला और जब एक तेज रफ्तार एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके कारण चीख-पुकार मच गई। जिसमे एक दर्जन यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगो को भर्ती करने के बाद, बाकी यात्रियों को प्राथमिक उपचार देकर छोड़ दिया है। पुलिस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
 
यमुना एक्सप्रेस -वे  पर पलटी हुई, डबल डेकर बस और मची चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है। ये हादसा कितना बड़ा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि फर्रुखाबाद से गुड़गांव जा रही थी डबल डेकर वोल्वो बस में लगभग 60 यात्रियों सवार थे। जब यह डबल डेकर बस दनकौर थाना में स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र पहुंची, तभी तेज रफ्तार के कारण बस अनियन्त्रित हो कर बस पलट गई।
 
सूचना मिलने पर दनकौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच गई और रेसक्यू कर घायल हुए एक दर्जन से ज्यादा लोगों को ग्रेटर नोएडा कैलाश हॉस्पिटल में  इलाज के लिए लाया गया। पुलिस के अधिकारियों का कहना है गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय हरीराम, 22 वर्षीय गोपी, और 19 वर्षीय अमन की गंभीर हालत होने के कारण एडमिट किया है। बाकी यात्रियों को प्राथमिक उपचार देकर छोड़ दिया है। पुलिस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

पाकिस्तान से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफ़ाश, नोएडा से जीशान अली समेत अल कायदा के 4 आतंकी गिरफ्तार

Ajit Sinha

सट्टेबाजी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़: टी-20 वर्ल्ड कप मैचों पर लग रहा था दांव, मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार।

Ajit Sinha

नौकरी से निकालने से नाराज किसान के पूर्व नौकर ने पशुओं के पानी में जहर घोला था, 58 गोवंश 5 दिन में हो गई थी मौत

Ajit Sinha
error: Content is protected !!