Athrav – Online News Portal
पलवल

लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक में 16 में से 11 शिकायतों का मौके पर ही किया गया निपटारा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जिला सचिवालय पलवल के द्वितीय तल स्थित सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कुल 16 परिवादों को सुनवाई के लिए रखा गया, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। कैबिनेट मंत्री ने शिकायते सुनने के दौरान आदेश किए कि कार्यालयों में बायोमेट्रिक तरीके से हाजिरी लगाना सुनिश्चित किया जाए।

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने एक-एक कर सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शेष शिकायतों का भी निर्धारित समयावधि में समाधान सुनिश्चित किया जाए।

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने गांव धमाका निवासी नवल सिंह की पुलिस विभाग से संबंधित शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम पलवल, डीएसपी होडल सहित ग्रीवेंस कमेटी के दो सदस्यों की कमेटी गठित कर मामले की जांच करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार गांव भमरौला निवासी चरण सिंह की पुलिस विभाग से संबंधित शिकायत के संबंध में गठित एसआईटी को जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।पलवल के वार्ड नंबर 28 निवासी उषा रानी की प्रॉपर्टी आईडी में सुधार से संबंधित शिकायत पर कैबिनेट मंत्री ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

वहीं, ग्राम पंचायत मेहलूका निवासी तारीफ की सिंचाई विभाग से संबंधित शिकायत पर उद्योग एवं वाणिज्य, वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता को आदेश दिए कि सेम की समस्या से निजात के लिए लगाए गए बोरवेल को एक सप्ताह के भीतर चालू करवाना सुनिश्चित किया जाए।

वार्ड नंबर 11 पलवल के राम नगर निवासी प्रवीण सैनी की दुकान एवं सर्विस स्टेशन रोड से संबंधित मुआवजा राशि दिलवाने की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री ने जिला राजस्व अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई कर पीडि़त को जल्द से जल्द अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा दिलवाने के निर्देश दिए।

गांव धतीर निवासी अजय कुमार की कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से संबंधित शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कृषि उपनिदेशक को आगामी ग्रीवेंस बैठक से पहले पिछले तीन वर्षों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फसल खराबा मुआवजा की सर्वे के दौरान गांव में जाने से पहले कृषि विभाग और ग्रामीणों को सूचना दें, उसके उपरांत सर्वे का कार्य करें तथा सर्वे की रिपोर्ट जल्द से जल्द उपायुक्त कार्यालय में प्रस्तुत करें।गांव असावटी निवासी विवेक रावत की मूर्ति देवी मेमोरियल हॉस्पिटल पलवल के खिलाफ शिकायत पर मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मामले की दोबारा जांच करने तथा निजी अस्पताल में कमियां पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा गांव सराय खटैला निवासी मोहम्मद अजहर की राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के सर्विस रोड पर जलभराव की शिकायत पर एनएचएआई के अधिकारियों को ड्रेन की साफ-सफाई करवाकर जलभराव की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह व्यवस्था सुनिश्चित करें कि गांव का पानी एनएचएआई की सडक़ पर न जाए। इसके अलावा मंत्री राव नरबीर सिंह ने अन्य शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इससे पूर्व उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने परिवाद समिति की मासिक बैठक में पहुंचने पर ग्रीवेंस कमेटी के अध्यक्ष एवं उद्योग एवं वाणिज्य, वन मंत्री राव नरबीर सिंह का स्वागत किया। उन्होंने मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा अधिकारियों को दिए गए सभी दिशा-निर्देशों की समयबद्ध तरीके से पालना सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में विधायक हथीन मोहम्मद इसराइल, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, एसडीएम होडल बलीना, एसडीएम हथीन हरिराम, नगराधीश प्रीति रावत सहित अन्य विभागाध्यक्ष और जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति के सदस्य तथा शिकायतकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

पोस्टिंग बदलवाने के नाम पर ₹4,000 रिश्वत लेते होमगार्ड, सेंटर कमांडर की भूमिका सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया है।

Ajit Sinha

मकान में अवैध रूप से पटाखे बेच रहा था पकड़ा गया, 13 पेटी पटाखों के बरामद।

Ajit Sinha

पलवल: पहलगाम आतंकी घटना के मद्देनजर डीसी और एसपी ने आमजन से की सामाजिक सौहार्द, कानून व शांति कायम करने की अपील

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x