Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और डीजल चोर गिरोह की मुठभेड़, गिरोह के सरगना को लगी गोली,एक बदमाश कांबिंग के दौरान अरेस्ट, 3 फरार

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा में पुलिस की हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले बदमाशो के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि चार बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल गए। जिनमे में से एक बदमाश पुलिस ने कांबिंग के दौरान अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि फरार तीन बदमाशों  की पुलिस तलाश कर रही है।
 
पैर पर गोली लागने से घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाए जा रहे बदमाश की पहचान मुस्तफा निवासी धौलाना हापुड के रूप में हुए है जबकि कांबिंग के दौरान अरेस्ट  किए  गए बदमाश की पहचान मोमिन निवासी गुलावठी, बुलंदशहर के रूप में हुई है। ये मुठभेड़ थाना दादरी के क्षेत्र से होकर गुजरने वाली  ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर चेकिंग के दौरान हुई। डीसीपी राजेश कुमार सिंह बताया कि पुलिस को काफी दिनों से पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से डीजल चोरी की घटनाओं की सूचना मिल रही थी। पुलिस ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर वाहनो की  चेकिंग कर रही थी, इस दौरान वहाँ से गुजर रहे आईसर कैंटर को रोक जांच करनी चाहिए तो कैंटर पर सवार बदमाश भागने लगे पुलिस ने घेराबंदी कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर उतर के भागने लगे पुलिस कि जवाबी कार्रवाई  में मुस्तफा गोली लगने घायल हो कर सड़क पर गिर गया, जबकि चार बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल  गए। जिनमे में से एक मोमिन को पुलिस ने कांबिंग के दौरान अरेस्ट कर लिया।  डीसीपी ने बताया कि अरेस्ट किए गए बदमाश मुस्तफा और मोमिन के पास से एक आईसर कैंटर, 100 लीटर डीजल, तेल निकालने के उपकरण, पाइप, अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए है। घायल बदमाश मुस्तफा पर पूर्व से चोरी व गैंगस्टर के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। यह गाडियों से तेल चोरी करने वाले गैंग का सरगना है। पूर्व में भी इसने कई वारदातें की हैं । मार्च महीने में थाना दादरी के मुकदमे में वांछित चल रहा था बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है। इसके 3 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए  है जिनकी गिरफ्तारी हेतु कांबिंग की जा रही है। बदमाशों के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

Related posts

हरियाणा पुलिस की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि:यौन अपराधों की जांच में ऑल इंडिया रैंकिंग में हासिल किया दूसरा स्थान

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दो मोटरसाईकिलों के बीच हुई टक्कर के बाद एक शख्स को पिस्तौल की नोक अपहरण कर ले जाने 3 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

दमदार पैरवी से बलात्कारियों के खिलाफ हो रही सख्त कार्रवाई,एक को मृत्युदंड सहित 17 दरिंदे सलाखों में पहुंचे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x