Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर इन्वर्टर बनाने वाली कंपनी में डकैती डालने वाले चार डकैत अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
पुलिस ने इन्वर्टर बनाने वाली कंपनी में सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर डकैती डालने वाले चार आरोपियों को सेक्टर- 81 मेट्रो स्टेशन के नजदीक नाले के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डकैती की रकम और सामान बरामद किया है।

पुलिस कि गिरफ्त में खडे आरिफ, मोसीन उर्फ मोनू, मोहम्मद फिरदोश और कफिल को थाना फेज-2 पुलिस ने प्रोटोनिक्स फॉच्यूर्नर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी में डकैती डालने के आरोप में सेक्टर- 81 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। एडीशनल डीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेज- 2 क्षेत्र स्थित सी-45, सेक्टर-81 में प्रोटोनिक्स फॉच्यूर्नर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम से इन्वर्टर बनाने वाली कंपनी है। गत 20 अगस्त की रात पांच से ज्यादा बदमाश कंपनी की दीवार फांदकर अंदर घुसे थे। बदमाशों ने कंपनी के सुरक्षाकर्मी गणेश और राजकुमार बंधक बना लूट्पाट किया था।  बदमाशों ने कटर से कंपनी के ताले को काट दिया और यहां से करीब साढ़े पांच लाख रुपये सहित सोल्डर वायर, सोल्डर रॉड, कॉपर वायर, कॉपर केबल, बैटरियां, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, तिजोरी, कंप्यूटर सिस्टम लूटकर ले गए थे। इस सम्बन्ध में कंपनी के एच आर हेड सुमेस मलिक की ओर से एफ़आईआर दर्ज कराई गई थी. जबकि वहाँ मौजूद गॉर्ड का इसे ड्कैती बता रहे थे।    

 एडीशनल डीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पहले तो चोरी की एफआईआर दर्ज की। जब मामले ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ा तो डकैती की धारा बढ़ाई गई। अब पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को सेक्टर- 81 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 50 हजार रुपये, तिजोरी, कंपनी के मंदिर की चार मूर्तियां और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है। पुलिस फरार चल रहे चार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग:पीएस साइबर क्राइम ,सेंट्रल की टीम ने आज फर्जी कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश,12 महिलाएं पकड़ी गई।

Ajit Sinha

एसपी चंद्र मोहन ने थाना शहर पलवल के तत्कालीन एसएचओ घनश्याम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर किया तुरंत गिरफ्तार।

Ajit Sinha

गाड़ी से टक्कर मारकर दो सगे भाइयों को नीचे गिरा,और हथौड़े से मारकर व गोली चलाकर अधमरा करने के वाले दो बदमाश पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x