Athrav – Online News Portal
खेल चंडीगढ़ हरियाणा

‘मेरी मेहनत आज कामयाब हो गई जब अंबाला के बेटे सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक में देश के लिए मैडल जीता है’’- अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ:हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज आज पेरिस ओलंपिक के विजेता खिलाडी सरबजोत सिंह से मिलने अंबाला में धीन गांव पहुंचे और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि ‘‘आपके बेटे ने अंबाला, हरियाणा और देश का नाम रोशन कर दिया है’’। विज ने यह भी कहा कि ‘‘मेरी मेहनत आज कामयाब हो गई जब अंबाला के बेटे सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक में देश के लिए मैडल जीता है’’।अंबाला के धीन गांव में पहुंच कर शूटर सरबजोत सिंह को विज ने गले लगाया और उनके माता-पिता से बातचीत करते हुए कहा कि सरबजोत सिंह ने अंबाला, हरियाणा और देश का परचम दुनिया में लहरा दिया है। उन्होंने कहा कि खिलाडियों को सुविधाएं हमारी सरकार ने दी है और आज इन सुविधाओं के तहत सुखद परिणाम मिल रहे है।
विज ने स्मरण करते हुए कहा कि ‘‘सरबजोत सिंह जब भी मेरे पास आता था तो मैं हमेशा ही कहता था कि तेरे से मुझे बहुत ही उम्मीदें है और सबरजोत सिंह उन उम्मीदों पर खरा उतरा है’’। उन्होंने कहा कि ‘‘ओलंपिक में जब देश का झण्डा लहराया जाता है और देश की राष्टीय धुन बजती है तो छाती गर्व से और भी चौडी हो जाती है’’। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से अंबाला में खिलाडियों के लिए तैयार की गई सुविधाओं के सुखद परिणाम आ रहे हैं और खिलाडी अंबाला और हरियाणा का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने कहा कि अंबाला में अंतर्राष्टीय स्तर पर सुविधाएं तैयार की जा रही है ताकि हमारे बच्चे अंतर्राष्टीय प्रतिस्पार्धाओं में हिस्सा लें और देश व प्रदेश का नाम रोशन करें।इस मौके पर विज ने शूटर सरबजोत सिंह को पुनः मैडल पहनाकर सम्मान दिया और श्रीकृष्ण भगवान का स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं,सरबजोत सिंह के पिता ने विज का सम्मान स्वरूप सरोपा पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर ‘‘बोले सोनेहाल एवं भारत माता की जय और अनिल विज जिंदाबाद’’ के जयकारें भी लगाए गए। विज ने पेरिस ओलंपिंक में सरबजोत सिंह द्वारा मैडल अर्जित करने पर ‘‘बारी बरसी खटन गया सी खटके लयाया मैडल, भारत नूं पंख लग गए, मैडन जीतके लायाया सरबजोत। भारत नूं भाग लग गए मैडल जीतके लयाया सरबजोत’’ गाकर भंागडा भी डाला और उपस्थित सभी ने भी उनका साथ दिया।इस अवसर पर खिलाडी सरबजोत सिंह ने अनिल विज के पांव छूकर उनसे आशीर्वाद लिया और अनिल विज ने खिलाडी सरबजोत सिंह को गले लगाया और गर्व से उसकी पीठ थपथपाई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने सरबजोत सिंह को पुष्पगुच्छ देकर तथा शाल पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर मुंह मिठा करवाया।उल्लेखनीय है कि भारत के शीर्ष निशानेबाज सरबजोत सिंह ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर के साथ 10 मीटर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है और भारत को उसका दूसरा पदक दिलाया। हरियाणा के अंबाला के धीन गांव के रहने वाले सरबजोत सिंह किसान जतिंदर सिंह और गृहिणी हरदीप कौर के बेटे हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है और अंबाला कैंट में एआर शूटिंग अकादमी में कोच अभिषेक राणा के अधीन प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जो सेंट्रल फीनिक्स क्लब के भीतर स्थित है। सरबजोत सिंह ने 2019 जूनियर विश्व चौंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता के रूप में वरिष्ठ रैंक में प्रवेश किया और इसके बाद 2023 में एशियाई खेलों की टीम स्वर्ण और मिश्रित टीम रजत हासिल किया।

Related posts

चार्टर्ड अकाउंटेंट (निजी) को 7 लाख और जीएसटी कार्यालय के राजपत्रित अधिकारी की गाड़ी से 3.5 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए।

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 को आईएमटी,रोहतक में हैफेड द्वारा स्थापित किए जा रहे मेगा फूड पार्क का शिलान्यास करेंगे। 

Ajit Sinha

जर्मनी भेजने के नाम पर व्यक्ति से 17 लाख रुपए की ठगी, कबूतरबाजों ने सर्बिया में छोड़ा, अनिल विज से की शिकायत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x