Athrav – Online News Portal
हरियाणा

सीएम मनोहर लाल आज पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री आईडी स्वामी की पत्नी पद्यमा स्वामी के निधन पर उनके निवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री आईडी स्वामी की पत्नी श्रीमती पद्यमा स्वामी के निधन पर करनाल में सैक्टर-13 स्थित उनके निवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया। श्रीमती पद्यमा 82 वर्ष की थी और लम्बी बीमारी के उपरांत कल उनका निधन हो गया था। वे अपने पीछे एक पुत्र व तीन पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।



मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय पद्यमा स्वामी के पति एवं पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री आईडी स्वामी को सांत्वना देते हुए कहा कि जन्म और मृत्यु पर केवल ईश्वर का नियंत्रण है और प्रत्येक प्राणी को ईश्वर की इच्छा के अनुरूप यह संसार छोडक़र जाना पड़ता है।मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने भी परिजनों को सांत्वना दी।आज प्रात: 11 बजे पद्यमा स्वामी के अंतिम संस्कार में विधायक हरविन्द्र कल्याण, महिपाल ढांडा सहित विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए।  

Related posts

पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने आयोजित बैठक में अधिकारियों को अपराधों पर अंकुश लगाने और पकड़ने के दिए निर्देश।

Ajit Sinha

ये बजट नहीं, कोरी भाषणबाजी है – कुछ हकीकत नहीं, सिर्फ लफ्फाजी है- हुड्डा

Ajit Sinha

2024 में फिर से भाजपा सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं पन्ना प्रमुख: बिप्लब देब

Ajit Sinha
error: Content is protected !!