Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : आगामी 10 अगस्त को विश्व जैव ईंधन दिवस मनाया जाएगा ।

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 
महेन्द्रगढ़ :   आगामी 10 अगस्त को विश्व जैव ईंधन दिवस मनाया जाएगा ।  हरियाणा के महेंद्रगढ़ सहित तीन जिलों में बड़े कार्यक्रम आयोजित किए   जायेंगे।  ये कार्यक्रम पट्रोलियम मंत्रालय व नेशनल युवा कारपोरेशन सोसायटी के सौजन्य से इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।  उक्त जानकारी नेशनल युवा कारपोरेशन सोसायटी के प्रदेश संयोजक विक्रम कोका ने महेन्द्रगढ़  में  गौशाला रोड स्थित होटल में  पत्रकार वार्ता   कर  दी।

     उन्होंने बताया कि  इस समारोह को विशाल पैमाने पर मनाने की योजना में देश भर में अलग अलग सौ  स्थानो पर आयोजन  जायेगा।  कार्यक्रम में विधार्थी , किसानों , शिक्षाविदों , उद्योगपतियों सहित अन्य लोगों को भी शामिल किया जायेगा ताकि जैव ऊर्जा के लिए क्रांति लाई  जा सके।   नेशनल युवा कारपोरेशन सोसायटी के जिला संयोजक अमित मिश्रा ने बताया कि  9 अगस्त को जिले में 25 जगहों पर पौधरोपण का कार्यक्रम किया जायेगा।  वहीं श्री कृष्णा स्कूल , हैप्पी स्कूल , राजकीय कन्या स्कूल में निबंध लेखन , पेंटिंग व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।  वहीं 10 अगस्त को पंचायत भवन  नारनौल में विश्व जैव ईंधन दिवस मनाया जायेगा।  इस  कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा , विधायक ओमप्रकाश यादव व उपायुक्त राजनारायण कौशिक उपस्थित रहेंगे।  कार्यक्रम में 9 अगस्त की प्रतियोगिताओं के विजेता विधार्थियों को सम्मानित भी किया जायेगा।  इस  अवसर पर भारत पट्रोलियम के एरिया मैनेजर उमर अयूब ने भी विश्व जैव ईंधन दिवस पर पट्रोलियम कंपनियों द्वारा इन कार्यक्रमों  में सहयोग पर प्रकाश डाला।

Related posts

महेंद्रगढ़ : राव जयराम पी.जी.कालेज में हुआ ,विवाह पूर्व परामर्श विषय पर सेमिनार का आयोजन

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : रक्दान शिविर में 50 लोगो ने किया रक्तदान, सम्मानित किए गए।

Ajit Sinha

IPL 2017 : नीलाम होंगे 351 खिलाड़ी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x