Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

सब्जी मंडी में कारोबार करने के एवज में 10 हजार रुपये मासिक रिश्वत मांगने वाला मार्केट कमेटी का सहायक सचिव गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/गुरुग्राम: भ्रष्टाचार के खिलाफ हरियाणा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुग्राम में बड़ी कार्रवाई करते हुए मार्केट कमेटी के सहायक सचिव सुखबीर सिंह को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित पर एक सब्जी विक्रेता को मंडी में सब्जियां बेचने देने के एवज में हर महीने 10,000 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सब्जी विक्रेता है। शिकायत के अनुसार, गुरुग्राम मार्केट कमेटी में सहायक सचिव के पद पर तैनात सुखबीर सिंह द्वारा उसे मंडी में सब्जियां बेचने देने के एवज में हर महीने 10,000 रुपये रिश्वत देने की मांग की जा रही थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी ने मामले का नियमानुसार सत्यापन किया और इसके बाद ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान एसीबी की टीम ने आरोपी सुखबीर सिंह को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह ट्रैप कार्रवाई राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम की टीम द्वारा की गई। कार्रवाई के दौरान राजपत्रित अधिकारी के रूप में श्री आनंद, एस्टेट मैनेजर, हाउसिंग बोर्ड विंग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), गुरुग्राम मौजूद रहे। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 42, दिनांक 3 अक्टूबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है।एसीबी द्वारा की गई इस ट्रैप कार्रवाई में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया है। मामले में आगामी जांच नियमानुसार अमल में लाई जाएगी।
हरियाणा सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एसीबी द्वारा रिश्वतखोरी में संलिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसीबी ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत एसीबी को दें।भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 अथवा 1800-180-2022 पर दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त, व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 94178-91064 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

Related posts

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का “आउटडोर बैठक” का नया प्रयोग,नूंह जिले का प्रशिक्षण वर्ग और कार्य समिति का आयोजन वृंदावन में किया

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा में चार आईएएस अधिकारियों का तबादला

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : 4 जिलों के खिलाडियों के बीच होगा शतरंज मुकाबला, शह-मात का युद्ध

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x