Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हरियाणा पुलिस की महिला एएसआई कमलेश की बेटी अदिति ने जीता स्वर्ण पदक


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा के कैथल में 16 से 18 सितंबर 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में फरीदाबाद पुलिस में तैनात महिला एएसआई कमलेश की पुत्री अदिति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अदिति का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी चयन हुआ है। अदिति की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ हरियाणा पुलिस का भी गौरव बढ़ा है। अदिति की मां महिला एएसआई कमलेश वर्तमान में थाना सेक्टर-8, फरीदाबाद में तैनात हैं।

अदिति ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने बेहतरीन खेल कौशल, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण महत्वपूर्ण रहा है।अदिति की उपलब्धि अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि खेलों में निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने वाले युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।
राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन अदिति की खेल यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। फरीदाबाद पुलिस परिवार को उम्मीद है कि अदिति आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और जिले का नाम रोशन करेंगी।

Related posts

कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भूपेंद्र हुड्डा ने दी बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं

Ajit Sinha

फरीदाबाद:फर्जी कॉल सेंटर चलाकर निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : वाईएमसीए के विद्यार्थियों को अमेजन से मिला 27 लाख रुपये का पैकेज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x