Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला हरियाणा

हरियाणा एसटीएफ ने बड़े संगठित आपराधिक नेटवर्क के 3 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 3 अवैध हथियार और 50 जिंदा कारतूस बरामद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला/चरखी दादरी: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बड़े आपराधिक नेटवर्क के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसटीएफ की दादरी टीम ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध हथियार और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी एक प्रमुख व्यक्ति की हत्या की साजिश रच रहे थे। एसटीएफ ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस कथित साजिश को समय रहते विफल किया।

एसटीएफ टीम दादरी ने विकसित की गई खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध हथियार और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी में आरोपी से एक अवैध जिगाना पिस्तौल और 22 जिंदा कारतूस,एक रोमानियन निर्मित अवैध हथियार और 8 जिंदा कारतूस तथा एक अवैध देसी कट्टा और 20 जिंदा कारतूस शामिल हैं।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित एक बड़े संगठित आपराधिक नेटवर्क के सक्रिय सदस्य हैं और कथित तौर पर नेटवर्क के निर्देश पर एक प्रमुख व्यक्ति की हत्या की योजना बना रहे थे। पुलिस अब इस साजिश के पीछे शामिल अन्य व्यक्तियों, आरोपियों को निर्देश देने वालों तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान करने में जुटी है। इसके साथ ही बरामद अवैध हथियारों के स्रोत और आपराधिक नेटवर्क के वित्तीय एवं अन्य संपर्कों की भी जांच की जा रही है। इस मामले में थाना सदर दादरी में 1 अक्टूबर 2026 को एफआईआर नंबर 249 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111(3), 111(4), 3(5) तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1-B)(A) और 25(6) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसटीएफ दादरी द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि पूरी साजिश का खुलासा करने के साथ-साथ नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और सहयोगियों तक पहुंचा जा सके।

Related posts

पिस्टल की नोंक पर नोटों से भरे बैग लूटने वाले छह लूटेरों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गेल कंपनी के सुपरवाइजर नरेंद्र को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 18 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए है, इनमें 7 आईएएस, 10 एचसीएस, 1 आईएफओएस अधिकारी शामिल है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x