Athrav – Online News Portal
दिल्ली

कैलाश गहलोत ने नए विभागों का संभाला प्रभार; सचिवों और आयुक्तों के साथ की प्री-बजट मीटिंग


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने आज नए आवंटित विभागों का कार्यभार संभालने के बाद सचिवों और आयुक्तों के साथ बैठक की। पुरे दिन चली बैठकों की श्रृंखला में ऊर्जा सचिव, वित्त एवं योजना विभाग के प्रमुख सचिव और आबकारी विभाग के आयुक्त ने वर्तमान में चल रही विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं की स्थिति के बारे में मंत्री को अवगत कराया। वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने अधिकारियों के साथ बजट की तैयारियों पर भी चर्चा की और लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने को कहा।

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने एक बयान में कहा, “सभी सचिवों और आयुक्तों को लंबित कार्यों में तेजी लाने और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में हम सिटीजन सेंट्रिक और प्रगतिशील बजट पेश करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। मैं दिल्लीवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आगामी बजट दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मील का पत्थर साबित होगा। पिछले 8 वर्षों में केजरीवाल सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए अच्छे कार्यों को हम आगे बढ़ाएंगे। लोगों के अनुकूल बजट पेश करना हमारी प्राथमिकता है और हम इस दिशा में काम कर रहे हैं।”

कैलाश गहलोत ने हाल ही में वित्त, योजना, लोक निर्माण विभाग, बिजली, गृह, शहरी विकास, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण, जल और अन्य सभी विभागों का प्रभार संभाला है जो विशेष रूप से किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं। नए आवंटित विभागों का कार्यभार संभालने के बाद अधिकारियों के साथ यह उनकी पहली बैठक थी।

Related posts

60 नकली वेबसाइटों के जरिए 10,000 लोगों से लगभग 25 करोड़ रूपए ठगने के 5 आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

अमिताभ बच्चन के इंडस्ट्री में 51 साल पूरे, फैन ने केबीसी के सेट पर दिया खास तोहफा

Ajit Sinha

पहलगाम आतंकी हमले को आज 85 दिन हो गए आज तक एक भी आतंकी गिरफ्तार नहीं हुआ है-सुप्रिया श्रीनेत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x