Athrav – Online News Portal
नोएडा

ड्राइक्लीनर की दुकान में रखे केमिकल में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो लोग झुलसे


अरविन्द उत्तम  की रिपोर्ट 
नोएडा :नोएडा के थाना 24 क्षेत्र में स्थित सेक्टर- 53 के गिझौड़ गांव में ड्राई क्लीनिंग की दुकान में सुबह 10 बजे के करीब शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई और देखते-देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया को. बुझाने की कोशिश कर रहे दुकान के मालिक और वहां काम करने वाला एक एक वर्कर आग की चपेट में आ कर झुलस गया. दोनोँ को पास मे स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। 

दुकान में आग लगने के बाद तेजी से निकलती हुई लपटें की चपेट में आकर दुकान का मालिक रूद्र प्रताप दास और रामस्वरूप झुलस गए,  दोनो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  गौतम बुध नगर के चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर-53 नोएडा में ड्राई क्लीनर की दुकान में रखे केमिकल में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना मिलने पर फौरन फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया और 3 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. 

लेकिन फायर सर्विस यूनिट के पहुंचने से पहले आग बुझाते हुए दुकान के मालिक रुद्र प्रसाद दास और उनका वर्कर रामस्वरूप झुलस गए। जिनमे से एक व्यक्ति को  माइनर इंजरी और दूसरा व्यक्ति 10 प्रतिशत झुलसा है। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Related posts

पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल, दूसरा कॉम्बिंग के बाद गिरफ्तार

Ajit Sinha

दिल्ली कश्मीरी गेट से सीतामढ़ी जा रही तेज रफ़्तार बस एक्सप्रेसवे पर पलटी, 12 से अधिक यात्री घायल, देखिए वीडियो।

Ajit Sinha

दस टायरा ट्रक में रुई की आड़ में अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, 191 पेटी शराब बरामद-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x