Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, रेकी कर उड़ाते थे गाड़ियां, 15 गाड़ियां बरामद।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
थाना सेक्टर-58 पुलिस ने एक ऐसे शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने दिल्ली-एनसीआर में सौ से ज्यादा दोपहिया वाहनों की चोरी कर पुलिस की नाक में दम कर रखा था। पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 15 गाड़ियां बरामद की हैं।पुलिस की गिरफ्त में खडे ये दोनो शातिर वाहन चोर है, जो पलक झपकते ही भीड़भाड़ वाले इलाकों से आपकी बाइक या स्कूटी पार कर देते थे। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद से खोड़ा रोड स्थित एनआईबी चौकी बॉर्डर के पास से अनुराग पांडे और देवदत्त शर्मा नाम के दो आरोपियों को धर दबोचा। इनके कब्जे से नोएडा और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से चोरी की गई 15 मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद हुए हैं।

डीसीपी नोएडा ने बताया कि पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं, वो चौंकाने वाले हैं। ये शातिर चोर पहले भीड़ भाड़ वाली मार्केट और कंपनियों की पार्किंग की रेकी करते थे। मौका मिलते ही वाहन चोरी कर उसे किसी सुनसान जगह पर छिपा देते थे। पकड़े जाने के डर से ये लोग समय-समय पर गाड़ियां छिपाने की जगह बदलते रहते थे। आरोपियों ने कुबूल किया है कि वे अब तक दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 100 से ज्यादा वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। बरामद वाहनों में सेक्टर-76, सेक्टर-20 और सेक्टर-58 नोएडा के साथ-साथ दिल्ली के जगतपुरी और गाजीपुर इलाकों से चोरी की गई गाड़ियां शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ नोएडा और दिल्ली के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक ये दोनों पेशेवर अपराधी हैं और पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं।

Related posts

रिश्वतखोरी : जिला समाज कल्याण कार्यालय नूंह में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, स्टोर कीपर मुकेश कुमार रंगे हाथ पकड़ा।

Ajit Sinha

दिल्ली के बवाना, और गाजीपुर इलाके में आज तड़के हुई दो मुठभेड़, पुलिस की जवाबी करवाई में बदमाशों के पैर में लगी गोली।

Ajit Sinha

ईएसआई अस्पताल में लगी आग से मची भगदड़, आनन फानन में मरीजों को वार्डों से मरीजों को बाहर निकाला गया, देखिए इस वीडियो में   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x