Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

युवक की सनसनीखेज हत्या करके जमीन के नीचे गड्ढे में दफ़नाने के मामले में दो और आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोनीपत:जिले के थाना गन्नौर की पुलिस टीम ने युवक की चोटें मारकर सनसनीखेज हत्या करने की वारदात में शामिल दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम संजय व कुलदीप उर्फ़ गोलू निवासी गाँव बेगा जिला सोनीपत के रहने वाले है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनाँक 14 जनवरी 2026 को मोनू पुत्र विनोद निवासी गाँव बेगा जिला सोनीपत ने थाना गन्नौर में शिकायत दी की मेरा छोटा भाई सोनू उर्फ टिटा दिनांक 12-01-2026 की शाम को घर पर दवाई लेने की बोलकर मेडिकल स्टोर पर गया था जो अब तक वापस नहीं लौटा। जिसकी हमनें अपने तौर पर काफी तलाश की। लेकिन वह हमें कहीं नहीं मिला।
 
उनका कहना है कि घटना के पश्चात थाना गन्नौर की पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई  करते हुए आरोपितों के विरुद्ध धारा 127(6) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। दिनांक 16 जनवरी 2025 को युवक सोनू का शव यमुना नहर के किनारे गाँव बेगा के घाट से मिलने के बाद मुकदमे मे हत्या की धाराओं को जोड़ा गया। पुलिस आयुक्त सोनीपत के निर्देशानुसार आरोपितों की खोजबीन हेतु क्राइम यूनिट सहित कई टीमें गठित की गई थी। थाना गन्नौर की अनुसन्धान टीम में नियुक्त उप निरीक्षक रमेश ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्रवाई  करते हुए घटना में संलिप्त आरोपित फिरोज उर्फ़ मोटा पुत्र युसूफ निवासी गाँव बेगा जिला सोनीपत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था अब अन्य आरोपितों की खोजबीन करते हुए घटना में संलिप्त दो और आरोपितों संजय पुत्र अजीत व कुलदीप उर्फ़ गोलू पुत्र सुभाष दोनों निवासी गाँव बेगा जिला सोनीपत को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।

Related posts

हरियाणा सरकार ने दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

दोस्तों पर धौंस दिखता था, इसीलिए आकाश उर्फ़ अक्कू को चाकू घौंप कर सनसनी खेज हत्या कर दी, दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

स्विग्गी के ऑर्डर की डिलीवरी को लेकर हुए विवाद के बाद डिलीवरी बॉय ने किचन संचालक की गोली मार कर की हत्या, फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x