Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

अगले 25 वर्षों में विश्व गुरु बन सकता है हिंदुस्तान: राव इंद्रजीत सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की साख विदेशों में बढ़ी है। आगामी 25 वर्षों में भारत विश्व गुरू बन सकता है। जिस तरह से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजबूत हो रहे हैं, भाजपा मजबूत हो रही है।  राव रविवार को गुरुग्राम विधानसभा पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कभी सरकारें भाजपा के सहयोग से बनती थी। वर्ष 2014 में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनी। अब पन्ना प्रमुखों के दम पर भाजपा केंद्र और प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी। राव ने सफल आयोजन के लिए विधायक सुधीर सिंगला की पीठ भी थपथपाई। सम्मेलन को भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य एवं सांसद डा. सुधा यादव, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, कार्यक्रम के संयोजक विधायक सुधीर सिंगला के अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अब कांग्रेस का दौर चला गया है। कई दशकों तक कांग्रेस सत्तासीन रही है। केंद्र में वर्ष 1988 में भाजपा के दो सांसद होते थे तो आज 303 हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्तासीन करने के लिए पन्ना प्रमुख की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पन्ना प्रमुख अगर जिम्मेदारी से काम करेंगे तो सब कुछ हासिल कर लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में 10 साल रहने के बाद मैनें मन बना लिया है कि हमारी भाजपा क्या है। गुरुग्राम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां से 70 प्रतिशत रेवेन्यू सरकार को जाता है। हरियाणा में गुरुग्राम से बेहतर जिला कोई नहीं है। खुद के भविष्य में टिकट मिलने को लेकर राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मेरे 75 साल पूरे नहीं हुए हैं। हो सकता है पार्टी मुझे फिर से टिकट दे दे। मुझे टिकट मिले या ना मिले, पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होने चाहिए। यह हम सबकी इच्छा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड के बाद दूसरे देशों को भी वैक्सीन भेजकर जता दिया कि भारत ऐसे देशों के साथ है। उनकी इसी उदारता का परिणाम है कि दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्ष हमारे प्रधानमंत्री के पांव छूते हैं। पूर्व सांसद एवं केंद्रीय चुनाव समिति भाजपा की सदस्या डा. सुधा ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है। भाजपा में कार्य कर्ता समर्पित होकर काम करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों, दलितों, पिछड़ों को घर, मुफ्त उपचार आदि सुविधाएं देने का काम किया है। हर घर नल, हर घर गैस पहुंचाई। डा. सुधा यादव ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण का काम पीएम मोदी ने किया है। आज महिलाएं फाइटर जैट उड़ा रही हैं, सीमा पर पहरा दे रही हैं। अपने स्टार्टअप शुरू कर रही हैं। बीजेपी ने गरीबों पर केंद्रित योजनाओं को लागू करने के अलावा कई राजनीतिक वादे भी पूरे किए। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाना, राम मंदिर का निर्माण आदि अहम रहे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें और सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें। पन्न प्रमुख सम्मेलन के संयोजक एवं विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने गुरुग्राम को विकास के मामले में बुलंदियों पर पहुंचाया है। साल 2014 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने जो विकास की यात्रा शुरू की, वह लगातार जारी है। विश्व स्तर का यहां इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया गया है। श्री सिंगला ने आगे कहा कि भाजपा के मेहनती, समर्पित और प्रेरित कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। इस मौके पर संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, गुरुग्राम जिला भाजपा प्रभारी दीपक मंगला, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, निवर्तमान मेयर मधु आजाद, चारों महामंत्री, भाजयुमो जिला अध्यक्ष, निवर्तमान पार्षदगण समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।  ,

Related posts

यूरो इंटरनेशनल स्कूल की खड़ी बस में लगी भयंकर आग, ये आग इतना ज्यादा था, कि साथ खड़ी दूसरी बस को अपने चपेट में ले लिया।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: वज़ीराबाद गाँव में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया,75 मरीज देखे – डॉ सारिका वर्मा

Ajit Sinha

मंडलायुक्त आरसी बिढ़ान ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लिया सफाई व्यवस्था का जायजा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//zaltaumi.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x