Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक हरियाणा

धृतराष्ट्र के पुत्रमोह ने कराया कौरवों का अंत, विपक्षी भी पुत्र मोह में फंसे हैं: ओम प्रकाश धनखड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/थानेसर:कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कौरवों के विनाश के लिए धृतराष्ट्र के पुत्र मोह का हवाला देते हुए विपक्षी दलों पर जोरदार हमला किया है। थानेसर के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोलते हुए ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि विपक्षी दल पुत्र मोह में फंसे हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति मूल्यों पर आधारित होनी चाहिए, योग्यता को आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिये। राजनीति में देश पहले, व्यक्ति बाद में होना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण ने  यहीं संदेश कुरुक्षेत्र की पावन धरा से  लगभग 5200 वर्ष पहले दिया था, जो आज भी  प्रासंगिक है और भविष्य में भी रहेगा।  सम्मेलन को सांसद नायब सैनी, पन्ना प्रमुख सम्मेलन के संयोजक विधायक सुभाष सुधा के अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।

धनखड़ ने कहा कि धृतराष्ट्र मूल्यों की राजनीति त्यागकर पुत्रमोह में फंस गये। जिस कारण कुरुक्षेत्र का युद्ध हुआ और कौरवों का अंत हुआ। आज भी कई विपक्षी दलों में योग्यता नही, पुत्रमोह में  वंशवाद हावी है । इनका हिसाब किताब लोकतांत्रिक तरीके से जनता कर रही है। धनखड़ ने कहा कि भाजपा में आगे बढ़ने का एक ही विकल्प है मेहनत और योग्यता। इसलिए आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर उभरा है और युवा वर्ग की पहली पंसद।हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि इनके नेता जीतते रहे तो सब ठीक। हारे तो मतदाताओं को राक्षस कहते हैं और श्राप देते हैं। खुले मंच से बहन-बेटियों की गालियां दे रहे हैं। यह कांग्रेस की संस्कृति है। कांग्रेस की नीति और नियत दोनों में खोट रहा है। धनखड ने कहा कि केंद्र में  भाजपा की मोदी सरकार सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है। आज दुनिया भर में भारत की प्रगति और विकास की चर्चा हो रही है। गरीब, किसान, श्रमिक, दुकानदार, युवा,महिला,व्यापारी हर भारतीय का सपना पूरा करना प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि  मोदी के सशक्त नेतृत्व में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रूव पर पहुंचाने वाला दुनिया का भारत पहला देश बना। पीएम मोदी ने जहां पर चंद्रयान 3 ने चांद की जमीन को टच किया था, उसका नाम ‘‘शिव शक्ति प्वॉइंट’’ रखा। जहां पर चंद्रयान-2 ने टच डाउन किया था, उसका नाम ‘तिरंगा प्वॉइंट’ रखा। अब 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा। चांद पर तिरंगा, शिवशक्ति पॉइंट हर भारतीय को गौरवान्वित कर रहा है।यह भारत की बढ़ती शक्ति का प्रतीक हैं। भारत की अगली तैयारी सूर्य के नजदीक और मंगल ग्रह पर  जाने की है।  बीते 9 साल में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के द्वारा आज भारत जिस स्पीड और स्केल पर काम कर रहा है, वो अभूतपूर्व है।
धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का  सपना है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनें, इसके लिए लगातार भाजपा सरकार को केंद्र व राज्य में स्थापित करना होगा। उन्होंने कहा कि मोदी  के नेतृत्व में भाजपा के पास पन्ना प्रमुखों से सुसज्जित सशक्त संगठन की टीम तैयार है। उन्होंने सभी पन्ना प्रमुखों से 2024 में केंद्र और हरियाणा में भाजपा सरकार को पुनः स्थापित करने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था  पांचवें नंबर पर पहुंची है। प्रधानमंत्री ने अमेरिका की सीनेट में यह घोषणा कर दी है कि जल्द ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा।धनखड़ ने कहा कि मोदी की लीडरशिप में  मोबाइल निर्माण में हम दूसरे, कार निर्माण में तीसरे तथा दुग्ध उत्पादन में नंबर एक पर हैं। दवाईयां बनाने में भारत नंबर एक पर है। चिरायु कार्ड और आयुष्मान कार्ड के जरिए गरीब लोगों का फ्री में इलाज हो रहा है। किसान सम्मान निधि से किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे भेजकर मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया है। हरियाणा में फसल खराब होने पर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा सरकार दे रही है। भावांतर भरपाई से नुकसान की भरपाई सरकार कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया उसे पूरा किया। जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाई। आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि धारा-370 हटाने का विरोध करने वाली पार्टी को भूलना नहीं है। भगवान राम को पहले मस्जिद में और बाद में टैंट में बिठाने वाली पार्टी को भी याद रखना है। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ने शानदार ढंग से पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित करने के लिए विधायक सुभाष सुधा सहित पार्टी कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई।सांसद नायब सैनी ने कहा कि मतदाताओं को राक्षस को  कहने वाले  कांगेसी नेता का कुरुक्षेत्र की जनता चुनाव में सही तरीके से जवाब दे देगी। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने और हर पात्र व्यक्ति को लाभ दिलाने का आह्वान किया। थानेसर विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजक एवं विधायक सुभाष सुधा ने सभी का धन्यवाद करते हुए हरियाणा भाजपा अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि थानेसर विधानसभा में 2024 में  फिर से कमल खिलेगा। क्षेत्र का एक एक मतदाता मोदी जी के साथ है।

Related posts

गुरुग्राम: सूर्य देव नखरौला ने माघ पूर्णिमा पर 41 गरीब महिलाओं को दान दिया।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज गन्ना किसानों के बकाया राशि के भुगतान के लिए 169 करोड़ रूपए की राशि जारी कर दी हैं।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में प्रियंका गांधी व राहुल गांधी पर साधा निशाना।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//ashouthoto.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x