Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

ब्रेकिंग न्यूज़: उपभोक्ताओं के ख़राब मीटरों को बदलें – पीसी मीणा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक पीसी मीणा ने आज हिसार ऑपरेशन जोन के सभी अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक ली। इस बैठक में कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रबंध निदेशक पीसी मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खराब मीटरों को बदल कर ठीक बिल जारी करें। उपभोक्ताओं को औसत बिलिंग से मुक्त करते हुए फॉल्ट मीटर को ओके करें और इस तरह की सभी शिकायतों का शीघ्र समाधान करें। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता देने, नए बिजली कनेक्शन को जारी करने, खतरनाक लाइनों को बदलने तथा उनकी सुरक्षा के कार्य करने तथा आगामी गर्मियों की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए सुचारू बिजली आपूर्ति निश्चित करें।इस बैठक में बिजली निगम हिसार ऑपरेशन जोन के मुख्य अभियंता नवीन वर्मा, मॉनिटरिंग कमर्शियल के अधीक्षण अभियंता एसके सिंह, सीबीओ के अधीक्षण अभियंता कृष्ण स्वरूप सहित हिसार सर्कल के अधीक्षण अभियंता ओमबीर, जींद सर्कल के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र ढुल, फतेहाबाद सर्कल के अधीक्षण अभियंता संजीव शंकर राय, सिरसा सर्कल के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र सबरवाल, भिवानी सर्कल के अधीक्षण अभियंता रणबीर सिंह और हिसार ऑपरेशन जोन के कार्यकारी अभियंता शामिल हुए।

Related posts

गुरुग्राम के फरूखनगर व पटौदी इलाके कोरोना महामारी के चलते सब्जी मंडी रहेंगी दो दिन बंद: एसडीएम 

Ajit Sinha

लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरूग्राम में किया 30 करोड रुपए की तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन। 

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी-जरुर पढ़े, वरना आप हो सकते परेशान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x