Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ’ऑपरेशन आक्रमण-6 हरियाणा पुलिस का बदमाशों व अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने प्रदेश से बदमाशों, आपराधिक तत्वों व नशा तस्करों का सफाया करने के लिए रविवार को ऑपरेशन आक्रमण – 6 चलाया जिसके अंतर्गत प्रदेशभर में एक साथ की गई रेड के दौरान आईपीसी, एनडीपीएस, एक्साइज और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत 653 मुकदमें दर्ज करके 1103 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान भारी मात्रा में नशा व अवैध हथियार की बरामदगी भी हुई। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा अवैध हथियारों, नशीले पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी सहित राज्य में आपराधिक गतिविधियों पर सटीक जानकारी एकत्र की जा रही है। एसपी व डीसीपी के नेतृत्व में 7049 पुलिस जवानों की 1390 टीमों ने अपराध और अपराधियों पर 10 दिसंबर अलसुबह से ही रेड शुरू कर दी जोकि देर सायं तक चली। कई स्थानों पर एक साथ रेड करते हुए अपराधियों को निशाना बनाने के बहुत ही बेहतर परिणाम सामने आए।

इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा कुल 57 अवैध हथियार और 62 कारतूस व 2 मैगजीन बरामद किए गए। इसी प्रकार, 04 किलो 528 ग्राम गांजा, 31.99 ग्राम हेरोइन, 21 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त, 1.415 किलो अफीम, 53.01 ग्राम स्मैक, 13.025 चूरापोस्त,125 ग्राम क्रिस्टल, 900 ग्राम कैम्फर, 1.37ग्राम 38 मिलीग्राम चरस तथा 2030 प्रतिबंधित नशीली गोलियां/कैप्सूल/इंजेक्शन,एक मोटर साईकिल,नकद राशि 65200/- भी बरामद की गई। इस अभियान के दौरान टीमों ने कुख्यात अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 8 इनामी बदमाश, 5 वांछित बदमाशों को काबू किया। साथ ही, पुलिस द्वारा 2 सेंधमारी, 2 साईबर अपराधी, 158 उद्घोषित अपराधियों और 60 बेल जंपर्स को पकड़ने में भी कामयाबी हासिल की। पकडे़ गए ये बदमाश कई मामलों में वांछित थे और गिरफतारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे। इसके अतिरिक्त,विशेष अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में शामिल 163 अन्य आरोपियों को भी काबू कर उनके कब्जे से 5 मोबाईल फोन, 01 डंडा, 28550 रुपये की नकदी और 26 वाहन आदि बरामद किए गए। विशेष अभियान के दौरान पुलिस 4573 बोतल अंग्रेजी शराब, 7302 बोतल देसी शराब, 53 बोतल बीयर, 464 लीटर अवैध शराब,1107 अवैध शराब और 2346लीटर लाहन जब्त कर शराब तस्करों पर नकेल कसने में कामयाब रही। जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 3,22,090 रुपये की नकदी भी बरामद की। इस अभियान के दौरान लेन ड्राइविंग नियमों की उल्लंघना करने  वाले 4640 वाहनों के चालान भी किए गए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश से अपराध और आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन आक्रमण के तहत प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर यह अभियान चलाया गया। पुलिस विभाग द्वारा यह छठा अभियान चलाया गया ताकि प्रदेश की जनता को भयमुक्त वातावरण मिल सके।  

Related posts

50 लाख के लेनदेन के चक्कर में एक शख्स इंनोवा गाडी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली,पति -पत्नी गिरफ्तार।

Ajit Sinha

नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला के साथ गैंगरेप और मारपीट करने वाले 3 आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित के 123 नए मामले आए हैं।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x