Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम से अमृतसर भेजी गई राहत सामग्री : विधायक मुकेश शर्मा ने 3 ट्रकों को दिखाई हरी झंडी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:पंजाब में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए गुरुग्राम से सोमवार को राहत सामग्री के ट्रकों को रवाना किया गया। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर राहत सामग्री से भरे 3 ट्रकों को पंजाब के अमृतसर जिले के लिए रवाना किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आपदा और संकट की घड़ी में एक-दूसरे की मदद करना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के लोगों, सामाजिक संगठनों और प्रशासन के सहयोग से यह सामग्री तैयार की गई है ताकि बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि संकट में मदद करना केवल दान नहीं, बल्कि इंसानियत का सबसे बड़ा फर्ज है।

विधायक ने बताया कि भेजे गए ट्रकों में दवाइयों और मेडिकल किट के अलावा आटा, दाल, चावल, चीनी, सरसों का तेल, नमक, मसाले, बच्चों और महिलाओं के लिए आवश्यक सामग्री, कपड़े, जूते-चप्पल तथा अन्य जरूरी सामान शामिल है। यह सामग्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

विधायक ने कहा कि आपदा किसी भी क्षेत्र या व्यक्ति को देखकर नहीं आती, लेकिन ऐसी परिस्थितियों में एकजुट होकर एक-दूसरे का हाथ थामना ही इंसानियत की असली पहचान है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की धरती हमेशा से सेवा और सहयोग की भावना के लिए जानी जाती रही है। यही वजह है कि यहाँ के लोग हर संकट में आगे बढ़कर राहत पहुँचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सामग्री न केवल पीड़ित परिवारों की तात्कालिक जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि उन्हें यह एहसास भी दिलाएगी कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में ‘भारत को मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनाने’ पर आयोजित सेमिनार में की शिरकत।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: जलापूर्ति रिसाव बंद करने के लिए होगी बिजली आपूर्ति बाधित।

Ajit Sinha

पति अपनी पत्नी की बेरहमी से मार -पिटाई कर रहा था जब 75 वर्षीय ससुर ने उसे बचाने की कोशिश की, उसकी हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x