Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एक हादसे के शिकार की मदद करने उतरे 3 ड्राइवरों को ट्रक ने रौंदा, 4 अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
मेरठ-दिल्ली हाईवे पर एक दिल दहला देने वाले हादसा में घायल ड्राइवर की मदद करना तीन अन्य ट्रक चालकों को भारी पड़ गया। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने मदद कर रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए, सूचना पर मौके पर पहुंची थाना 58 पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जिसमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस और घटना स्थल के दृश्य देख कर अंदाजा लगाया जा सकता, हादसा इतना भीषण था, दरअसल यहां पर एक नहीं दो हादसा हुआ है,  मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि घटना की शुरुआत तब हुई जब मेरठ से दिल्ली की ओर आ रही एक पिकअप आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर में पिकअप चालक अंदर ही फंस गया।

लोगों का कहना है कि इंसानियत दिखाते हुए वहां से गुजर रहे तीन अन्य ट्रक चालकों ने अपने वाहन साइड में रोके और अमित को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। जब ये तीनों चालक रेस्क्यू की कोशिश कर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार सब्जी के ट्रक ने अनियंत्रित होकर तीनों ड्राइवरों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पिकअप चालक और मदद करने वाले तीनों ड्राइवरों सहित कुल 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे की  सूचना मिलते ही सेक्टर 58 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। NHAI की क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर किनारे किया गया है। पुलिस का कहना है मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात को सुचारू रूप से संचालित कर दिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

हरियाणा: हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले 6 इनामी व मोस्ट वांटेड बदमाश दबोचे

Ajit Sinha

कुख्यात अपराधी की एक टोल प्लाजा के निकट गाड़ी में ही गोली मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी, गाड़ी से मिले 2 लोडेड पिस्टल।

Ajit Sinha

ईडी की टीम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची, घर की ले रही तलाशी, भारी पुलिस बल तैनात, पूछताछ जारी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x